एक्सप्लोरर

महिला आरक्षण से लेकर NPR तक..., जानें जनगणना के साथ-साथ मोदी सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले

National Census: केंद्र की एनडीए सरकार दशकीय जनगणना कराने की तैयारी कर शुरू कर चुकी है. जानकारी के अनुसार जल्द ही इसकी प्रक्रिया का आधिकारिक ऐलान होगा.

National Census: मोदी सरकार ने दशकीय जनगणना कराने की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि इस प्रक्रिया में जाति संबंधी 'कॉलम' शामिल करने को लेकर अभी तक कोई भी फैसला नहीं किया गया है. जानकारी के अनुसार, जल्द ही दशकीय जनगणना कराई जाएगी. 

1881 से  देश में हर दस साल में जनगणना कराई जाती है. पहले जनगणना का चरण 1 अप्रैल, 2020 को शुरू होना था. लेकिन कोरोना महामारी की वजह इसे स्थगित करना पड़ा था. सरकार के लिए इस समय जनगणना कराना काफी ज्यादा जरूरी है कि क्योंकि सरकार के कई नए कानून और अधिनियम इसी से जुड़े हुए हैं. तो आइये जानते हैं कि जनगणना के साथ-साथ सरकार और क्या-क्या फैसले ले सकती है. 

महिला आरक्षण अधिनियम का कार्यान्वयन भी जनगणना से जुड़ा

पिछले साल संसद द्वारा पारित महिला आरक्षण अधिनियम का कार्यान्वयन भी दशकीय जनगणना से जुड़ा हुआ है. लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने संबंधी कानून इस अधिनियम के लागू होने के बाद होने वाली पहली जनगणना के प्रासंगिक आंकड़ों के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लागू होगा. 

2011 के आंकड़ों के आधार पर बन रही हैं नीतियां 

नए आंकड़े ना होने की वजह से सरकारी एजेंसियां अभी भी 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर निभर हैं. वो उनकी कड़ों के आधार पर नीतियां बना रहे हैं और  सब्सिडी आवंटित कर रहें हैं. पहले जनगणना के अंतर्गत  घरों को सूचीबद्ध करने का चरण और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अद्यतन करने का कार्य 1 अप्रैल से 30 सितंबर, 2020 तक होना था. लेकिन कोरोना की वजह से इसे स्थगित कर दिया था.

पूरा होगा NPR का काम

अधिकारियों ने बताया कि पूरी जनगणना और एनपीआर प्रक्रिया पर सरकार के 12,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो सकते हैं. इस बार डिजिटल जनगणना होगी. इस दौरान आधार या मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से एकत्र किया जाएगा. इस बार की जनगणना सरकार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) का काम भी पूरा कर पाएगी. 

वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर भी मोदी सरकार तैयार

वहीं, PM मोदी के  नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की नीति लागू कर सकती है. सरकार इस नीति को लेकर आशावादी है.वहीं, साल की शुरुआत में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाले पैनल द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की प्रक्रिया जोर पकड़ रही है. पैनल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को र‍िपोर्ट प्रस्तुत किया और लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की अवधारणा का जोरदार समर्थन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pearl CHS Ltd Goregaon: मुंबई में ED का बड़ा एक्शन, गोरेगांव पर्ल प्रोजेक्ट से जुड़े 41.70 करोड़ रुपये के संपत्ति अटैच, जानें पूरा मामला
मुंबई में ED का बड़ा एक्शन, गोरेगांव पर्ल प्रोजेक्ट से जुड़े 41.70 करोड़ रुपये के संपत्ति अटैच, जानें पूरा मामला
Coal Scam Case: कोयला ब्लॉक आवंटन केस में नहीं मिले सबूत, पूर्व सांसद विजय दर्डा समेत सभी आरोपी मुक्त
कोयला ब्लॉक आवंटन केस में नहीं मिले सबूत, पूर्व सांसद विजय दर्डा समेत सभी आरोपी मुक्त
VVIP उड़ानों को लेकर सरकार की सख्त... पायलट पर दबाव नहीं बना पाएंगे VVIP, DGCA ने जारी की गाइडलाइन
VVIP उड़ानों को लेकर सरकार की सख्त... पायलट पर दबाव नहीं बना पाएंगे VVIP, DGCA ने जारी की गाइडलाइन
7000 पुलिसकर्मी, 300 CCTV... PM मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 11200 करोड़ की लागत से हुआ तैयार
7000 पुलिसकर्मी, 300 CCTV... PM मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, 11200 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

वीडियोज

Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump
Iran US Israel War: ईरान के हमलों से दहला Middle East, हर तरफ आग की चिंगारी | Iran israel War
महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
JDU में बड़े बदलाव के संकेत! रोज-रोज पार्टी दफ्तर क्यों पहुंच रहे निशांत कुमार? सामने आई ये जानकारी
'यह वैसा ही जैसे साड़ी की दुकान से...', पेट्रोल- डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी तो ममता बनर्जी ने कसा तंज
'यह वैसा ही जैसे साड़ी की दुकान से...', पेट्रोल- डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी तो ममता बनर्जी ने कसा तंज
जहीर इकबाल संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सवाल पर झुंझलाए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- गैर-कानूनी काम नहीं किया है
जहीर इकबाल संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी? सवाल पर झुंझलाए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- गैर-कानूनी काम नहीं किया है
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral video: ईरान की मर्जी के बिना होर्मुज पार कर रहा था शिप, मिसाइल मारकर किया धुआं-धुआं! वीडियो वायरल
ईरान की मर्जी के बिना होर्मुज पार कर रहा था शिप, मिसाइल मारकर किया धुआं-धुआं! वीडियो वायरल
क्या यही होगी आपकी अगली इलेक्ट्रिक कार? Atto 1 की एंट्री से बढ़ी Tiago और MG Comet EV की टेंशन
क्या यही होगी आपकी अगली इलेक्ट्रिक कार? Atto 1 की एंट्री से बढ़ी Tiago और MG Comet EV की टेंशन
Embed widget