एक्सप्लोरर

'बधाई, वेल डन, विराट विजय...', भारत की जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और अखिलेश यादव

World Cup 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 397 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड 327 रन ही बना पाई.

World Cup 2023: न्यूजीलैंड को हराकर भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है. इस बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने खुशी जताई. 

पीएम मोदी ने जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया. शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच पक्का कर दिया. फाइनल के लिए शुभकामनाएँ! वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि फाइनल में प्रवेश बॉस की तरह किया है. 

योगी आदित्यनाथ क्या बोले?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "ऐतिहासिक विजय. न्यूजीलैंड पर भारत की 'विराट' विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई!  इस शानदार जीत से त्योहारों की बेला को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी का हृदयतल से अभिनंदन!  फाइनल के लिए शुभकामनाएं!" 

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारत की जीत पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, ''न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 70 रन की शानदार जीत के साथ विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया, क्रिकेट प्रेमियों और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. विश्व कप की ट्रॉफी अब बस एक जीत दूर है. रविवार को वो ट्रॉफी हमारी होगी.''

नवीन पटनायक क्या बोले?
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई. रिकॉर्ड तोड़ 7 विकेट लेने का कारनामा कर मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट में अपना अजेय क्रम जारी रख मेन इन ब्लू का मार्गदर्शन किया. फाइनल के लिए टीम को शुभकामनाएं.

राहुल गांधी ने की तारीफ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ''शाबाश, टीम इंडिया! पूरे खेल में टीम वर्क और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन. विराट, अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई. कप ले आओ लड़कों!'' 

प्रियंका गांधी क्या बोलीं?
प्रियंका गांधी ने कहा, ''एक यादगार मैच में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 70 रनों से जीत हासिल करके टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गयी है. बहुत-बहुत बधाई. बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन के साथ मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी में सात विकेट लेकर एक और रौशन मिसाल मिसाल सामने रखी है.देशवासियों को आलोक-पर्व फिर से मुबारक हो.'' 

अखिलेश यादव क्या बोले?
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ''INDIA की शानदार जीत और World Cup के फ़ाइनल में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई! देश की जीत में विराट कोहली की शानदार बैटिंग और मोहम्मद शमी की ऐतिहासिक बॉलिंग और पूरी टीम इंडिया की एकजुटता के लिए विशेष बधाइयां और फ़ाइनल के लिए शुभकामनाएं! जीतता रहेगा इंडिया!'' 

समाजवादी पार्टी ने दी बधाई?
समाजवादी पार्टी (SP) ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. सपा ने एक्स पर लिखा, '' क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.'' 

भारत ने 70 रन से जीता मैच 
भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 397 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन बनाकर आउट हो गई.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: मुंबई में कोहली-अय्यर के बाद शमी का धमाका, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से ऐसे लिया बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे धक्का लगा, इस्तीफा दे रहा हूं...', CM DK शिवकुमार को किसने दिया तगड़ा झटका, डाल दिया रिजाइन
'मुझे धक्का लगा, इस्तीफा दे रहा हूं...', CM DK शिवकुमार को किसने दिया तगड़ा झटका, डाल दिया रिजाइन
ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से डील पर बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
ईरान से बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Embed widget