एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवान साक्षी मलिक ने दिया अल्टीमेटम, कहा- 'जब सारे मुद्दे सुलझेंगे, तभी हम खेलेंगे एशियन गेम्स'

Sakshi Mailk On Asian Games: पहलवानों के समर्थन में इससे पहले भी महापंचायत का आयोजन हुआ था. जिसके बाद खिलाड़ियों ने खेल मंत्री से भी मुलाकात की थी.

Wrestlers Protest Khap Mahapanchayat: पहलवानों के समर्थन में शनिवार (10 जून) को हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) में महापंचायत का आयोजन किया गया. इस दौरान पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने कहा, "हम एशियन गेम्स (Asian Games) तभी खेलेंगे जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा." पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. 

महापंचायत में फैसला लिया गया कि सरकार 15 जून तक कोई निर्णय नहीं लेती है तो आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा. साक्षी मलिक ने कहा, "बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी होनी चाहिए. वो बाहर रहेगा तो डर का माहौल रहेगा. पहले गिरफ्तार करो, फिर जांच करो. हमें समर्थन मिल रहा है. हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं. कुछ फेक खबरें चलाईं जा रही हैं." 

सोनीपत में महापंचायत का आयोजन

महापंचायत शुरू होने से पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, "सरकार के साथ जो बातचीत हम करके आए हैं उसे हम अपने बीच में ही रखेंगे. जो हमारे समर्थन में खड़ी हैं, चाहे वह कोई संगठन हो या खाप पंचायत हो उनके सामने हम यह बातचीत रखेंगे. खिलाड़ी खाप पंचायतों से चर्चा के बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे." पहलवानों के समर्थन में इससे पहले यूपी के मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी खाप महापंचायत हुई थी. 

खेल मंत्री से मिले थे पहलवान

पहलवानों ने बीती 7 जून को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भी बैठक की थी. इस बैठक के बाद पहलवानों ने कहा था कि दिल्ली पुलिस को इस मामले में 15 जून तक चार्जशीट दायर करने को कहा गया है. दिल्ली पुलिस खिलाड़ियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर वापस लेगी. पहलवानों ने कहा था कि हमने 15 जुलाई तक आंदोलन स्थगित कर दिया है. 

ये भी पढ़ें- 

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े पहलवान, बजरंग पूनिया बोले- 15 जून तक समाधान नहीं हुआ तो दोबारा...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget