एक्सप्लोरर

बीजेपी में नहीं थम रही 'महाभारत', अब यशवंत सिन्हा ने दी दुर्योधन और दुशासन की मिसाल

यशवंत सिन्हा ने कहा, ''शल्य को दुर्योधन ने धोखे से अपने पक्ष में किया था. कौरव सौ भाई थे लेकिन दुर्योधन और दुःशासन को छोड़ कर किसी को न तो आप जानते हैं और न ही मैं.''

नई दिल्ली: बीजेपी में आजकल महाभारत के पात्रों के बहाने वार-पलटवार हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आलोचकों की तुलना महाभारत के किरदार शल्य से की तो जवाब में बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने दुर्योधन और दुशासन की मिसाल देते हुए पलटवार कर दिया. खास बात ये है कि यशवंत सिन्हा ने ये बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की मौजूदगी में दिया.

ये मौका मनीष तिवारी की किताब Tidings of Troubled Times के विमोचन कार्यक्रम का था. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवंत सिन्हा थे. कार्यक्रम में न सिर्फ एक-दूसरे की विरोधी पार्टियों के तीन बड़े नेता एक मंच पर मौजूद रहे, बल्कि इसी मंच से यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार भी कर दिया.

यशवंत सिन्हा ने कहा, ''शल्य को दुर्योधन ने धोखे से अपने पक्ष में किया था. कौरव सौ भाई थे लेकिन दुर्योधन और दुःशासन को छोड़ कर किसी को न तो आप जानते हैं और न ही मैं.''

दरअसल, यशवंत सिन्हा ने महाभारत के जिस किरदार शल्य का जिक्र किया, उसकी तुलना पीएम मोदी ने बुधवार को अपने आलोचकों से की थी. पीएम ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन माना यही गया कि उनका इशारा सबसे अधिक यशवंत सिन्हा की तरफ ही है.

यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी के इस बयान का जवाब न सिर्फ केजरीवाल और मनीष तिवारी की मौजूदगी में दिया. इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल के बयान का समर्थन भी किया कि देश में डर का माहौल है, जिसके खिलाफ सबको मिलकर आवाज़ उठानी चाहिए.

पूर्व वित्त मंत्री के इन बयानों से भड़की बीजेपी ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस के कार्यक्रम में ऐसे बयान देकर साबित कर दिया है कि वो कौरवों के साथ हैं. बीजेपी प्रवक्ता अनिल बलूनी कहा, "उन्होंने इस कार्यक्रम में जाकर साबित कर दिया है कि उन्हें अर्थशास्त्र का ज्ञान कहां से मिल रहा है. और वो कौरवों के साथ हैं.''

हालांकि बीजेपी की ये प्रतिक्रिया आने से पहले ही यशवंत सिन्हा कह चुके थे कि अगर मनीष तिवारी के कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तो ये उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा पल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
ब्राइड्समेड्स के बीच बैठ कृतिका-गौरव ने दिए पोज, सोहा अली खान ने शेयर की कपल की शादी की Inside तस्वीरें
ब्राइड्समेड्स से घिरे दिखे कृतिका-गौरव, कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें आई सामने
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget