एक्सप्लोरर

भगवा चोला और कट्टर हिंदुत्व वाली छवि के योगी बने यूपी के सीएम

नई दिल्ली : 45 साल के योगी आदित्यनाथ यूपी के 21वें सीएम होंगे. बीजेपी के विधायकों ने बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान सौंपने का फैसला किया. रविवार को योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे.

भगवा चोला और कट्टर हिंदुत्व वाली छवि योगी आदित्यनाथ की रही है. यही अंदाज बाकी नेताओं से आदित्यनाथ को अलग बनाती है. हिंदुत्व के सवाल पर खुलकर अपनी राय रखने वाले आदित्यनाथ की छवि भले ही विवादित नेता वाली हो लेकिन अपनी राय रखने में वो किसी की नहीं सुनते.

मूल रूप से उत्तराखंड के राजपूत परिवार में जन्मे आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह है. नीचे दिए गए बिंदुओं में जानें उनके बारे में... - 45 साल के आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को हुआ है - गोरखपुर से लगातार पांचवीं बार बीजेपी के सांसद हैं -  पहली बार उन्होंने 1998 में लोकसभा का चुनाव जीता - तब उनकी उम्र महज 26 साल थी - गोरखपुर के गोरखनाथ मठ के महंत हैं योगी आदित्यनाथ - योगी आदित्यनाथ का एक धार्मिक संगठन भी है हिंदू युवावाहिनी..जिसका पूर्वी उत्तर प्रदेश में खासा दबदबा है. ग्राफिक्स- एबीपी न्यूज़ ग्राफिक्स- एबीपी न्यूज़

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के समर्थक एक नारा हमेशा लगाते हैं, 'गोरखपुर में रहना है तो योगी-योगी कहना है.' गोरखनाथ मंदिर में योगी अक्सर अपना दरबार भी लगाते हैं, जहां हर कोई अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचता है. योगी के दरबार में लोग बिना भेदभाव के आते हैं. वहां हिंदू भी आते हैं और मुस्लिम भी. योगी आदित्यनाथ समय निकालकर सबकी समस्याएं सुनते हैं.

इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारक थे. उन्हें पार्टी की ओर से एक विशेष हेलिकॉप्टर भी दिया गया था. यूपी के नेताओं में  उन्होंने सबसे ज्यादा चुनावी सभाएं की. उनकी सभाओं में खूब भीड़ भी जुटती थी. ये वो वक्त था जब किसी को नहीं पता था कि बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी, लेकिन लोग योगी आदित्यनाथ को सीएम के रूप में देखना चाहते थे. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी पिछले दो साल से उन्हें सीएम बनाने के लिए कैंपेन चल रहे थे. बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ कई बार पार्टी लाइन से अलग बयान देकर भी पार्टी को मुश्किल में डालते रहे हैं. अब पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को सबसे बड़े प्रदेश की सबसे महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं. देखना होगा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ सबका विकास के नारे को कितना अमल में लाते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget