एक्सप्लोरर

Zydus Cadila's Vaccine: अक्टूबर के पहले हफ्ते से मिल सकती है जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन- सरकार

Zydus Cadila's ZyCoV-D Vaccine: सरकार ने कहा है कि जायडस कैडिला की वैक्सीन अक्टूबर के पहले हफ्ते से मिल सकती है. 12 साल से 17 साल के बच्चों को दी जा सकती है या नहीं इस NTAGI की राय के बाद फैसला होगा.

Zydus Cadila's ZyCoV-D Vaccine: केंद्र सरकार के मुताबिक जायडस कैडिला (Zydus Cadila) की कोरोना वैक्सीन अक्टूबर के पहले हफ्ते से मिल सकती है. वहीं 12 साल से 17 साल के बच्चों को दी जा सकती है या नहीं इस पर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन यानी NTAGI की राय के बाद फैसला लिया जाएगा. जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन को हाल में ही भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन मिला है. खास बात ये है कि कोरोना के खिलाफ ये दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन है. वहीं ये भारत की पहली वैक्सीन है जिसे 12 साल के ऊपर के लोगों को दिया जा सकता है.

आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया कि जायडस कैडिला की डीएनए बेस्ड कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D अक्टूबर के पहले हफ्ते से उपलब्ध होगी. जायडस कैडिला भारत की कोरोना के खिलाफ छठी वैक्सीन है जिसे इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन मिला है. ये वैक्सीन 12 साल से ऊपर के बच्चों को दी जा सकती है. हालांकि बच्चों कब से दी जाएगी ये अभी तय नहीं हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक इसके बारें में NTAGI यानी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन फैसला कर सरकार को अपनी राय बताएगा जिसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, “क्या सभी बच्चों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए या क्या कॉमोरबीडीटी वाले बच्चों को टीकाकरण के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए, इन पर कोविड की स्थायी समिति NTAGI सिफारिश करती है. एक बार सिफारिश हो गई, जो अब तक नहीं हुई है. एक बार जब NTAGI  इस पर क्या सिफारिश करती है और फिर सरकार उस सिफारिश पर निर्णय लिया जाता है.”

वहीं वैक्सीन की कीमत को लेकर भी सरकार और कंपनी की बातचीत चल रही है. इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है. राजेश भूषण ने कहा, “कंपनी अक्टूबर के पहले सप्ताह से इस वैक्सीन को उपलब्ध कराने की स्थिति में होंगे. इसलिए हम उनके साथ बातचीत कर रहे हैं और खरीद के नियम और शर्तों को स्पष्ट करते ही हम आपके साथ साझा करेंगे.”कंपनी के एमडी डॉ शर्विल पटेल ने भी वैक्सीन को इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन मिलने के बाद कहा था कि वैक्सीन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद सिंतबर के तीसरे हफ्ते के बाद उपलब्ध होगी.

बता दें कि ये स्वदेशी वैक्सीन है और भारत में ही इसका क्लीनिकल ट्रायल हुआ है. ये डीएनए बेस्ड ट्रिपल डोज वैक्सीन है. इस वैक्सीन की तीन डोज है जोकि 4-4 हफ्तों के अंतराल पर दी जा जाएंगी. इसकी एफिकेसी ये 66.6 फीसदी है. इसमें इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं बल्कि ये वैक्सीन नीडल फ्री है. इसे जेट इंजेक्टर के ज़रिए दिया जा सकेगा. फार्माजेट  एक सुई मुक्त ऐप्लिकेटर दर्द रहित इंट्राडर्मल वैक्सीन डिलीवरी सुनिश्चित करता है.

इस वैक्सीन का ट्रायल 12 साल ज्यादा उम्र के लोगों पर हुआ है यानी 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध होगी. कंपनी का दावा है इस साल तक करीब चार करोड़ वैक्सीन डोज तैयार हो जाएंगी.

भारत में अब तक कुल 6 कोरोना वैक्सीन को अनुमति दी जा चुकी है. एस्ट्राजेनिका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवेक्सीन, रूस की स्पुतनिक,  मोडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को अब तक भारत में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन दिया है.

Coronavirus Updates: केरल में लगातार दूसरे दिन आए कोरोना के 30 हजार से अधिक मामले, 162 मरीजों की मौत

Coronavirus Updates: देश के 41 जिलों में रोज कोरोना के 100 से ज्यादा नए केस, पांच राज्यों में कुल एक्टिव केस के 85 फीसदी मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget