एक्सप्लोरर

चंद्रयान 2: खत्म नहीं हुई उम्मीद, अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश जारी रहेगी- इसरो प्रमुख

चंद्रयान 2 मिशन पर इसरो प्रमुख के सिवन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अभी उम्मीद खत्म नहीं हुई है, अगले 14 दिनों तक लैंडर से संपर्क की कोशिश जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि हमारा 95 फीसदी सफल रहा.

नई दिल्ली: इसरो के प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान 2 मिशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसरो प्रमुख ने कहा कि एजेंसी अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि मिशन अपनी 100% सफलता के बेहद नजदीक था. के सिवन ने कहा, ''आखिरी चरण सही तरह से नहीं हो पाया, उस फेज में हमारा लैंडर से संपर्क टूट गया और बाद संचार स्थापित नहीं हो सका. फिलहाल संचार टूट गया है. हम अगले 14 दिनों तक संपर्क साधने का प्रयास करेंगे.'' बता दें कि शनिवार को तड़के चंद्रयान 2 मिशन के दौरान लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया था.

के सिवन ने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि मिशन 95% सफल रहा. ऑर्बिटर पूरी तरह ठीक है और उसमें 7.5 साल तक काम करने की क्षमता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गगनयान सहित इसरो के सभी मिशन निर्धारित समय पर पूरे होंगे.

इसरो ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया, “विक्रम लैंडर ने अपनी 35 किलोमीटर की कक्षा से सतह से ठीक दो किलोमीटर नीचे उतरने में प्रक्षेपण का तय योजना के मुताबिक पालन किया. इस बिंदु तक उसकी सभी प्रणालियां और तंत्र ठीक काम कर रहे थे और इससे लैंडर में इस्तेमाल वेरियेबल थ्रस्ट प्रोपल्शन तकनीक समेत कई नई तकनीकें साबित हुईं.” बता दें कि लैंडर ‘विक्रम’ अगर ऐतिहासिक लैंडिंग में सफल हो जाता तो भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करा चुके अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की कतार में शामिल हो जाता.

चन्द्रयान-2 मिशन सभी बाधाओं को पार करेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चन्द्रयान-2 मिशन जल्दी ही अपने लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग की सभी बाधाओं को दूर कर लेगा. उन्होंने यह भी कहा कि मानव प्रगति को आगे बढ़ने के लिए भारत द्वारा अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में नवोन्मेष और अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर बल देना जारी रहेगा. वह चन्द्रयान-2 मिशन को लेकर दुनियाभर के नेताओं के ट्वीट का जवाब दे रहे थे. मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को ट्विटर पर जवाब दिया, ‘‘मानव प्रगति को आगे बढ़ने के लिए अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में नवोन्मेष और अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर हमारा जोर जारी रहेगा.’’

अब भी चंद्रमा का चक्कर काट रहा है ऑर्बिटर, मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी चंद्रयान -2 का आर्बिटर अभी भी ऊपर चंद्रमा का सफलतापूर्वक चक्कर काट रहा है. आर्बिटर ISRO को वहां से विक्रम लैंडर की तस्वीरें भेज सकता है, जिससे संपर्क टूटने की गुत्थी भी सुलझ सकती है. आर्बिटर इसके अलावा कई और भी काम करेगा. आर्बिटर पर 8 पेलोड लगे हैं, पेलोड चांद का एक्सरे भेजेंगे. सूर्य के प्रकाश के आधार पर यहां मौजूद मैग्नीशियम, एल्यूमिनियम, सिलिकॉन आदि का पता लगाएंगे. चांद की सतह का 3D मैप बनाएंगे, हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरों से चांद की सतह का नक्शा तैयार करेंगे.

जब पीएम ने भावुक इसरो प्रमुख को गले लगाकर ढांढस बंधाया बता दें कि शनिवार सुबह चंद्रयान 2 को लेकर प्रधानमंत्री इसरो केंद्र से देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने देश के वैज्ञानिकों के प्रयास की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्र मिशन में बाधाओं से दिल छोटा न करें एक नई सुबह जरूर होगी. जैसे ही प्रधानमंत्री ने अपना भाषण पूरा किया तो सिवन उन्हें छोड़ने के लिए साथ आए. जब प्रधानमंत्री अपनी कार में बैठने जा रहे थे तो उन्होंने सिवन को गले लगाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया. पीएम के गले लगते ही इसरो प्रमुख के सिवन भावुक हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से बड़ा अटैक, 101 लोग लापता, श्रीलंकाई नौसेना ने दी पूरी जानकारी
Live: ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से बड़ा अटैक, 101 लोग लापता, श्रीलंकाई नौसेना ने दी पूरी जानकारी
'चाहे कुछ भी हो जाए...' ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार, 'होर्मुज'को लेकर किया बड़ा ऐलान
'चाहे कुछ भी हो जाए...' ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार, 'होर्मुज'को लेकर किया बड़ा ऐलान
Dubai News Live Updates: UAE पर 194 मिसाइलें और 812 ड्रोन दागे, दुबई का ग्लोबल विलेज बंद, सऊदी अरब में CIA स्टेशन पर ड्रोन अटैक
Live Updates: UAE पर 194 मिसाइलें और 812 ड्रोन दागे, दुबई का ग्लोबल विलेज बंद, सऊदी अरब में CIA स्टेशन पर ड्रोन अटैक
17 ईरानी जहाज तबाह, अमेरिका ने 1700 ठिकानों पर गिराए बम, शेयर बाजार में हड़कंप... जंग की आग में धधक रहा मिडिल ईस्ट
17 ईरानी जहाज तबाह, अमेरिका ने 1700 ठिकानों पर गिराए बम, शेयर बाजार में हड़कंप... जंग की आग में धधक रहा मिडिल ईस्ट

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Embed widget