एक्सप्लोरर

कोरोना के खिलाफ जंग में योगी सरकार का पाकिस्तान में जलवा, मशहूर अखबार डॉन के संपादक ने की तारीफ

यूपी की योगी सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ लगातार अपनी नीतियों के जरिये काफी तक लगाम कसी है. अब यूपी सरकार की प्रशंसा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हो रही है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण को लेकर जिस सक्रियता से राज्य में अपनी नीतियों को लागू किया है, उसकी चर्चा पड़ोसी देश में हो रही है। पाकिस्तान में ऐसा होना किसी आश्चर्य से कम नहीं है. भारत के कट्टर विरोधी देश पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'द डॉन' के संपादक फहद हुसैन ने यूपी के सीएम की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना से लड़ने के लिये जिस तरह के इंतजाम किये गये, वैसे पाकिस्तान में नहीं किये गये. फहद हुसैन ने ट्वीट करते हुये ये बातें कहीं. इस ट्वीट की चर्चा चारों ओर ह रही है. सबसे खास बात ये भी रही कि सीएम योगी कट्टरवादी हिंदू छवि के नेता माने जाते हैं.

योगी आदित्यनाथ के दफ्तर ने भी दी प्रतिक्रिया

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की दफ्तर इस पर प्रतिक्रिया भी दी गई. इस ट्वीट के जरिये लिखा गया कि यूपी और पाकिस्तान की जनसंख्या लगभग समान है. लेकिन यहां कोरोना नियंत्रित है और वहां बेकाबू है. इसके अलावा लिखा गया कि नेतृत्व की इच्छा शक्ति का महत्व पाकिस्तान नागरिक भी अनुभव कर रहे हैं.

फहद हुसैन ने अपने ट्वीट में ये लिखा..

यह बात सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की आबादी इतनी अधिक है, जितनी दुनिया के कुछ ही देशों की है. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के स्थानीय संपादक फहद हुसैन ने कोरोना संक्रमण के असर को लेकर यूपी की तुलना अपने देश पाकिस्तान से की है. उन्होंने एक ग्राफ साझा करते हुए लिखा है कि इसे गौर से देखें. पाकिस्तान और भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की मृत्यु दर की तुलना करें, जबकि जनसंख्या और साक्षरता दर लगभग समान है.

यही नहीं पाक पत्रकार ने लिखा कि यूपी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया गया. हुसैन ने लिखा कि पाकिस्तान का प्रति किलोमीटर जनसंख्या घनत्व यूपी से कम और जीडीपी प्रति कैपिटा अधिक है. उन्होंने लिखा है कि यूपी ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया, जबकि हम नहीं कर सके. लिहाजा, मृत्यु दर में अंतर सामने है.

साथ ही लिखा है कि यूपी में मृत्यु दर जहां पाकिस्तान से कम है, वहीं महाराष्ट्र में ज्यादा, जबकि वहां युवा आबादी और जीडीपी प्रति कैपिटा अधिक है. हमें यह जानना चाहिए कि उत्तर प्रदेश ने क्या सही फैसले किए और महाराष्ट्र ने क्या गलतियां कीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel-Iran War Live: UAE ने खोल दिया एयर स्पेस, बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर 'सबसे भीषण हमला', ब्रिटेन से नाराज ट्रंप
LIVE: UAE ने खोल दिया एयर स्पेस, बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर 'सबसे भीषण हमला', ब्रिटेन से नाराज ट्रंप
वेनेजुएला-ईरान के बाद अब ट्रंप की नजर इस देश पर, कहा- 'इसे हासिल करना...'
वेनेजुएला-ईरान के बाद अब ट्रंप की नजर इस देश पर, कहा- 'इसे हासिल करना...'
Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर ये देख सकता है..'नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
नोरा फतेही और संजय दत्त के सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget