एक्सप्लोरर

100 साल की उम्र में भी कुछ खिलाने के बाद प्यार से पीएम मोदी का मुंह पोछती थीं हीराबेन

18 जून 2022 को लिखे अपने ब्लॉग में पीएम ने बताया कि हीराबेन को साफ-सफाई कितना पसंद था. उन्होंने लिखा, 'मां के सफाई प्रेम के तो इतने किस्से हैं कि लिखने में बहुत वक्त बीत जाएगा.'

'मां, सिर्फ हमारा शरीर ही नहीं गढ़ती बल्कि हमारा मन, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास भी गढ़ती है. अपनी संतान के लिए ऐसा करते हुए वो खुद को खपा देती है, खुद को भुला देती है.' 

ये पंक्तियां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है. उन्होंने अपनी मां हीराबा के 100वें जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखा था. जिसमें उन्होंने अपने और हीराबेन के रिश्ते की सारी खटी मीठी यादें इस ब्लॉग में उतार दी थी. 



100 साल की उम्र में भी कुछ खिलाने के बाद प्यार से पीएम मोदी का मुंह पोछती थीं हीराबेन

साफ- सफाई था बेहद पसंद

18 जून 2022 को लिखे अपने ब्लॉग में पीएम ने बताया था कि हीराबेन को साफ सफाई कितना पसंद था. 100 साल की उम्र में भी जब भी पीएम उनसे मिलने आते तब वह उन्हें खिलाने के बाद उनका मुंह पोछतीं थीं. उन्होंने लिखा, 'मां के सफाई प्रेम के तो इतने किस्से हैं कि लिखने में बहुत वक्त बीत जाएगा. मां में एक खास बात रही है. जो साफ-सफाई का काम करता है, उसे भी मां बहुत मान देती है.'



100 साल की उम्र में भी कुछ खिलाने के बाद प्यार से पीएम मोदी का मुंह पोछती थीं हीराबेन

साफ-सफाई को लेकर वो कितनी सतर्क रहती हैं, ये तो मैं आज भी देखता हूं. दिल्ली से मैं जब भी गांधीनगर जाता हूं, उनसे मिलने पहुंचता हूं, तो मुझे अपने हाथ से मिठाई जरूर खिलाती हैं. और जैसे एक मां, किसी छोटे बच्चे को कुछ खिलाकर उसका मुंह पोंछती है, वैसे ही मेरी मां आज भी मुझे कुछ खिलाने के बाद किसी रुमाल से मेरा मुंह जरूर पोंछती हैं. वो अपनी साड़ी में हमेशा एक रुमाल या छोटा तौलिया खोंसकर रखती हैं.



100 साल की उम्र में भी कुछ खिलाने के बाद प्यार से पीएम मोदी का मुंह पोछती थीं हीराबेन

उन्होंने आगे लिखा मां इस बात का खास ख्याल रखती थी कि बिस्तर साफ और ठीक से बिछा हुआ हो. वह बिस्तर पर धूल का एक कण भी बर्दाश्त नहीं करती थी. हल्की सी सिलवट का मतलब था कि चादर को झाड़ा जाएगा और फिर से बिछाया जाएगा. इस आदत को लेकर भी हम सभी काफी सावधान थे. 



100 साल की उम्र में भी कुछ खिलाने के बाद प्यार से पीएम मोदी का मुंह पोछती थीं हीराबेन

दूसरों की खुशी में खुश रहतीं थीं मां 

पीएम ने हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर लिखे ब्लॉग में बताया, 'मां हमेशा दूसरों को खुश देखकर खुश रहा करती हैं. घर में जगह भले कम हो लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा है. हमारे घर से थोड़ी दूर पर एक गांव था जिसमें मेरे पिताजी के बहुत करीबी दोस्त रहा करते थे. उनका बेटा था अब्बास. दोस्त की असमय मृत्यु के बाद पिताजी अब्बास को हमारे घर ही ले आए थे. एक तरह से अब्बास हमारे घर में ही रहकर पढ़ा. 


100 साल की उम्र में भी कुछ खिलाने के बाद प्यार से पीएम मोदी का मुंह पोछती थीं हीराबेन
हम सभी बच्चों की तरह मां अब्बास की भी बहुत देखभाल करती थीं. ईद पर मां, अब्बास के लिए उसकी पसंद के पकवान बनाती थीं. त्योहारों के समय आसपास के कुछ बच्चे हमारे यहां ही आकर खाना खाते थे. उन्हें भी मेरी मां के हाथ का बनाया खाना बहुत पसंद था.


100 साल की उम्र में भी कुछ खिलाने के बाद प्यार से पीएम मोदी का मुंह पोछती थीं हीराबेन
हमारे घर के आसपास जब भी कोई साधु-संत आते थे तो मां उन्हें घर बुलाकर भोजन अवश्य कराती थीं. जब वो जाने लगते, तो मां अपने लिए नहीं बल्कि हम भाई-बहनों के लिए आशीर्वाद मांगती थीं. उनसे कहती थीं कि “मेरी संतानों को आशीर्वाद दीजिए कि वो दूसरों के सुख में सुख देखें और दूसरों के दुख से दुखी हों. मेरे बच्चों में भक्ति और सेवा भाव पैदा हो उन्हें ऐसा आशीर्वाद दीजिए”.


100 साल की उम्र में भी कुछ खिलाने के बाद प्यार से पीएम मोदी का मुंह पोछती थीं हीराबेन

मां हीरा बा के निधन पर PM मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार (30 दिसंबर) की सुबह निधन हो गया. 100 साल की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद में अंतिम सांस ली. तबीयत बिगड़ने पर हीराबेन को बुधवार को ही अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ काडिग्योलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था.  


100 साल की उम्र में भी कुछ खिलाने के बाद प्यार से पीएम मोदी का मुंह पोछती थीं हीराबेन

डॉक्टरों की एक एक्सपर्ट टीम उनकी देखरेख कर रही थी लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां के निधन पर उन्हें याद करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें कहा, 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... माँ में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.''मैं मां को हमेशा त्रिमूर्ति समझता रहा. प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां के हमेशा से करीब रहे हैं.' 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tehran Blast: ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शनकारियों की रैली में धमाका, मची अफरातफरी
Tehran Blast: ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शनकारियों की रैली में धमाका, मची अफरातफरी
Israel-US Iran War Live: 'सरेंडर करने वाला है ईरान', मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'सरेंडर करने वाला है ईरान', मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद! विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया बड़ा वादा, बोले - 'हम अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय....'
LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?
LPG Cylinder Crisis: क्या 20-25 दिनों बाद खत्म हो जाएगी भारत में रसोई गैस...एलपीजी के भंडार का असल सच क्या है?

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget