एक्सप्लोरर

Farmers Protest: रोहतक के किलोई गांव में बीजेपी नेताओं को किसानों ने बनाया बंधक, भारी पुलिस बल तैनात

Farmers BJP Leaders: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने पहुंचे बीजेपी के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और कई अन्य नेताओं को रोहतक के किलोई गांव में किसानों ने बंधक बना लिया.

Farmers Kidnap BJP Leaders: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने पहुंचे बीजेपी के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और कई अन्य नेताओं को रोहतक के किलोई गांव में किसानों ने बंधक बना लिया. इतना ही नहीं मंदिर के बाहर खड़ी गाड़ियों की हवा तक निकाल दी गई. किसानों के विरोध को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. लेकिन अभी तक किसानों ने पूर्व मंत्री और कार्यकर्ताओं को मंदिर से बाहर नहीं निकलने दिया.

किसानों ने काटी टीवी स्क्रीन की लाइन 

इतना ही नहीं, किसानों ने लाइव प्रसारण दिखा रही टीवी स्क्रीन की लाइन भी काट दी. किसानों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने बीजेपी और जेजेपी नेताओं के कार्यक्रम का विरोध करने के निर्देश जारी कर रखे हैं. किसान आंदोलन के चलते वे बीजेपी का विरोध कर रहे हैं. जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हर एक कार्यक्रम का विरोध होता रहेगा.  रोहतक जिले के किलोई गांव के प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचे भाजपा नेताओं को किसानों ने बंधक बनाया हुआ है.

दरअसल उत्तराखंड में धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूजा-दर्शन समेत करीब 400 करोड़ रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हो रहा था. प्रदेश के हर जिले के शिव मंदिरों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था. 

इसी बीच किलोई गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सतीश नांदल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा के कई पार्षद, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल समेत रोहतक जिले की भाजपा इकाई के कई नेता और पदाधिकारी पहुंचे थे. कार्यक्रम की सूचना मिलने पर मंदिर के बाहर किसान एकत्रित होकर विरोध करने लगे. किसानों ने मंदिर प्रांगण में लगी टीवी स्क्रीन के तार भी काट दिए. इतना ही नहीं, मंदिर के मुख्य द्वारों के बाहर लोगों ने पत्थर और झाड़ियां तक रख रखी हैं. 

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है, जो किसानों को समझाने का प्रयास कर रही है. लेकिन पिछले 2 घंटे से भाजपा के तमाम नेता मंदिर के अंदर ही बंद हैं. किसान मंदिर के अंदर घुस गए थे. जमकर हो हल्ला भी हुआ. अब भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर बीजेपी के पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों से माफी नहीं मांगी तो उनके कपड़े उतार कर घर भेजेंगे. इतना ही नहीं, आगे से गांव के लोगों की अनुमति के बिना किसी भी तरह का कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने देने की बात भी किसानों की तरफ से कही गई है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. लेकिन किसानों को समझाने के सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं. 

किसानों का यह भी कहना है कि देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेता धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन किसान अब इनकी सभी चालों को समझ चुके हैं. मंदिर, धर्मशाला में नेता चक्कर काट रहे हैं . जबकि किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों के चक्कर काट काट कर परेशान हो रहा है. लेकिन उनकी फसलें नहीं दिख रहीं.

ये भी पढ़ें 

Farm Laws: सरकारों की तरह 5 साल तक चल सकता है आंदोलन, स्टैंड बाय पर हैं किसान- राकेश टिकैत

Farmer Protest: किसान नेताओं ने सिंघु बॉर्डर पर बुलाई मीटिंग, 9 नवंबर को होगा अहम फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो विमान के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप, दहशत का माहौल
इंडिगो विमान के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप, दहशत का माहौल
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- 'पहले भी और अब भी...'
US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- 'पहले भी और अब भी...'
Israel US Iran War LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत
LIVE: इजरायल की लेबनान पर बड़ी एयर स्ट्राइक, दक्षिणी बेरूत में सात लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
12वीं के बोर्ड में निकिता ने स्कोर किए 93.88 परसेंट, नतीजों से 10 दिन पहले छात्रा की मौत, परिवार में पसरा मातम
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप, राइटर ने लीगल एक्शन लेने की कही बात
ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच विवादों में फंसी 'धुरंधर 2', मेकर्स पर स्क्रिप्ट चुराने का लगा आरोप
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget