News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मुजफ्फरनगर में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या

Share:

मुजफ्फरनगर: जिले के भगवानपुर गांव में अज्ञात हमलावरों में 35 साल के एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक (अपराध), प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घटना कल उस समय की है जब बाइक पर सवार पांच हमलावरों के एक समूह ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी.

प्रॉपर्टी डीलर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घटना में घायल हुये उनके सहयोगी नाथीराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हमले के पीछे का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है.

वहीं एक अन्य घटना में, कल रात को न्यू मंडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात लोगों ने सतीश नाम के 30 साल के एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पता चला, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का पता लगाने का आज दावा किया और जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया. एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि उनके पास से आठ बंदूकें और नौ कारतूस बरामद किये गये हैं.

दीपक कुमार ने बताया कि गिरोह के दो सदस्यों, आसिफ और इरफान, को कल गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरोह पैसे लेकर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में संलिप्त था.

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर के नगला राय गांव में इस वर्ष जून में एक ‘साधु’ को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी कमल सिंह ने आज बताया कि एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर साधु विजय नाथ को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के आरोप में रामभूल सिंह और चरण सैनी के खिलाफ कल मामला दर्ज किया गया.

मृतक साधु के भाई, कर्नल बृजेन्द्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले आरोपी साधु को ब्लैकमेल कर रहे थे. 28 जून को नाथ एक पेड़ से लटकता हुआ मिला था.

Published at : 28 Aug 2016 01:20 PM (IST) Tags: property dealer muzaffarnagar 2017 UP election Shot Dead crime uttar Pradesh Police
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित

Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत

Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच गुस्साईं PDP चीफ महबूबा मुफ्ती, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला फूंका, सरकार को भी घेरा

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच गुस्साईं PDP चीफ महबूबा मुफ्ती, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला फूंका, सरकार को भी घेरा

ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक

ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने समर्थकों संग मनाई होली, ईरान-इजराइल जंग पर कहा- 'इसके लिए हम...'

टॉप स्टोरीज

कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड

कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड

होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें

होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात