By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 11 Nov 2016 07:43 PM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर आम जनता 500 और 1,000 रुपये के नोट को बदलने के लिए शुक्रवार को भी बैंको के बाहर लंबी कतारों में खड़ी है, वहीं दूसरी ओर यूपी पॉवर कार्पोरेशन ने अपने ग्राहकों को बिजली बिल जमा कराने में पुराने नोटों का प्रयोग करने की छूट दी है. पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, पुराने नोट से बिजली बिल जमा करने के निर्देश सभी बिलिंग सेंटरों को जारी किए गए हैं.
कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ए. पी. मिश्रा के मुताबिक, "बिजली बिल में 1,000 और 500 रुपये के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए बिलिंग सेंटरों को आज रात 12 बजे तक खुलने के निर्देश दिए गए हैं." उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय से पुराने नोट स्वीकार करने की अनुमति मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है.
प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि 10 हजार रुपये तक के बिजली बकायेदारों के कनेक्शन न कटे तो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अफसर बिजली बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ यह भी तय करें कि उन्हें किसी तरह से बिजली आपूर्ति न मिल पाए. इसके लिए इलाके में लगातार निगरानी करनी होगी.
यूपी: पुराने नोटों से जमा किए जा सकेंगे वाटर टैक्स
उत्तर प्रदेश के लोग 500 और 1000 रुपये के पुरानों नोटों से वाटर टैक्स जमा कर सकेंगे. नगर विकास विभाग के विशेष कार्याधिकारी उमा शंकर सिंह ने गुरुवार को इस बारे में आदेश जारी किया. विशेष कार्याधिकारी ने केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास के ट्वीट के आधार पर वाटर टैक्स और बिजली के बिल के भुगतान में पुराने बड़े नोट 11 नवंबर की मध्यरा़त्रि तक स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं.
प्रदेश के नगर विकास विभाग ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, निदेशक, स्थानीय निकाय, नगर आयुक्तों, जलकर महाप्रबंधकों, महाप्रबंधक, जल संस्थान, चित्रकूट धाम मंडल तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को परिपत्र प्रेषित कर दिया है.
Israel Iran War: जालना से कांग्रेस के सांसद कल्याण काले दुबई में फंसे, परिवार ने क्या कहा?
राज्यसभा की 5 में से कितनी सीटों पर जितेगा NDA? मंत्री संतोष सुमन ने की बड़ी भविष्यवाणी
होली- रमजान को लेकर बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DGP बोले, 'उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर'
'गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है', सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं
दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप, 3 बैंक और 6 स्कूलों को मिला ईमेल, जांच में सभी निकले फर्जी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी