एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: बिन पैसों के नहीं दी जा सकेगी आज़ाद को श्रद्धांजलि, अखिलेश सरकार ने लगाया शहीद स्थल पर जाने का टिकट

इलाहाबाद: जंग-ए-आजादी में देश की खातिर अपनी जान की कुर्बानी देने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के शहादत स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों को अब अपनी जेब ढीली करनी होगी. इलाहाबाद में आज़ाद के शहादत स्थल पर इंट्री के लिए कल से पांच रूपये का टिकट लगा दिया गया है. टिकट के बिना किसी को भी आज़ाद के शहादत स्थल पर जाने की इजाजत नहीं है.

हाईकोर्ट के एक फैसले की दुहाई देकर बचाव करने की कोशिश में है यूपी सरकार

इलाहाबाद के लोग अखिलेश सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों से टिकट के बदले पैसे वसूलने का फैसला शहीद का अपमान है. विवाद बढ़ने पर यूपी सरकार अब हाईकोर्ट के एक फैसले की दुहाई देकर अपना बचाव करने की कोशिश में है. अगर आपकी जेब में पैसे नहीं हैं तो आप इलाहाबाद में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की शहादत स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दे सकते. इतना ही नहीं पैसों के बिना आप आज़ाद की आदमकद प्रतिमा के सामने उन्हें नमन भी नहीं कर सकते. सुनने में यह फैसला भले ही अटपटा लगता हो, लेकिन है सौ फीसदी सच.

इलाहाबाद में 27 फरवरी 1931 को चंद्रशेखर आज़ाद ने अंग्रेजों से मुठभेड़ के दौरान जिस जगह खुद को गोली मार ली थी, उसे आज़ाद के शहादत स्थल के रूप में जाना जाता है. यहाँ आज़ाद की आदमकद प्रतिमा लगाई गई है और जगह को आज़ाद पार्क का नाम दिया गया है. यहां देश ही नहीं दुनिया के कोने - कोने से रोजाना हजारों की तादात में लोग आते हैं और आज़ाद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन करते हैं और श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को याद करते हैं. लेकिन अखिलेश सरकार ने इस शहादत स्थली पर जाने के लिए अब इंट्री टिकट ज़रूरी कर दिया है.

सरकार के इस फैसले को शहीद का अपमान बता रहे हैं इलाहाबाद के लोग

टिकट की कीमत सिर्फ पांच रूपये रखी गई है, लेकिन सरकार का यह फैसला विवादों में घिर गया है. इलाहाबाद के लोग सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि शहीद के शहादत स्थल पर जाकर उसे श्रद्धांजलि देने वालों से पैसे वसूलना पूरी तरह गलत है. लोगों का मानना है कि पैसे की कमी को दूर करने के लिए चंदा तो लिया जा सकता है, लेकिन टिकट लगाकर जबरन वसूली कतई नहीं की सकती है. इलाहाबाद के लोग सरकार के इस फैसले को शहीद का अपमान बता रहे हैं.इलाहाबाद: बिन पैसों के नहीं दी जा सकेगी आज़ाद को श्रद्धांजलि, अखिलेश सरकार ने लगाया शहीद स्थल पर जाने का टिकट

दूसरी तरफ यूपी सरकार का कहना है कि उसने शहादत स्थल समेत पूरे आज़ाद पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए तेईस करोड़ रूपये खर्च कर दिए हैं. पैसों की कमी की वजह से अब आगे का रख- रखाव व सुरक्षा मुहैया करा पाना मुमकिन नहीं हो रहा है. ऐसे में मजबूरी में टिकट लगाने का फैसला करना पड़ा है. हालांकि टिकट लगाने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल केस में यूपी सरकार को थोड़ी राहत मिल गई है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने टिकट लगाने के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. सरकार इसे अपने पक्ष में आया फैसला बता रही है. दलील दी जा रही है कि रख रखाव और सुरक्षा इंतजाम के लिए टिकट बेचने का फैसला बेहद ज़रूरी था क्योंकि इसके लिए अलग से बजट का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा था.

शहादत स्थल के लिए थोड़े से बजट का इंतजाम न करना बेहद शर्मनाक

चंद्रशेखर आजाद के शहादत स्थल पर टिकट लगाने के फैसले पर आने वाले दिनों में विवाद खड़ा हो सकता है. लोगों का कहना है कि अगर टिकट लगाना बेहद ज़रूरी था तो भी आज़ाद के शहादत स्थल पर बेरीकेडिंग कराकर उसे टिकट फ्री कर देना चाहिए था. कुछ लोगों ने इस मुद्दे को फिर से कोर्ट में ले जाने की धमकी भी दी है. लोगों का कहना है कि सैफई महोत्सव में नाच गाने के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च करने वाली सरकार द्वारा चंद्रशेखर आज़ाद जैसे शहीदों की शहादत स्थल के लिए थोड़े से बजट का इंतजाम न करना बेहद शर्मनाक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
दिल्ली: प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े लंबित मामलों पर अपडेट, ब्याज-जुर्माने से छूट का आखिरी मौका
दिल्ली: प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े लंबित मामलों पर अपडेट, ब्याज-जुर्माने से छूट का आखिरी मौका
राज्यसभा चुनाव: सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, क्या हुआ फैसला?
राज्यसभा चुनाव: सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, क्या हुआ फैसला?
Delhi News: दुबई कनेक्शन वाला क्रिकेट बेटिंग रैकेट ध्वस्त, चार आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: दुबई कनेक्शन वाला क्रिकेट बेटिंग रैकेट ध्वस्त, चार आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget