एक्सप्लोरर

गुजरात जेल में भी धड़ल्ले से मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर रहा है बाहुबली अतीक अहमद, ऑडियो वायरल

अहमदाबाद जेल से अतीक ने ज़ैद नाम के उसी प्रॉपर्टी डीलर से फोन पर बातचीत की है, जिसकी देवरिया जेल में उसने पिटाई की थी. बाहुबली अतीक के फोन से सहमा ज़ैद पूरी बातचीत के दौरान जी भाई-जी भाई ही कहता सुनाई दे रहा है.

प्रयागराज: माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की जेल बदले जाने के बावजूद सलाखों के पीछे से उसके कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. यूपी की देवरिया जेल में लखनऊ और प्रयागराज के कारोबारियों को बुलाकर उनकी बुरी तरह पिटाई किये जाने के मामले में उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुजरात की अहमदाबाद जेल शिफ्ट किया गया. अतीक वहां भी बेख़ौफ़ होकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है और जेल के अंदर से ही लोगों को धमका भी रहा है. गुजरात जेल से प्रयागराज के एक प्रॉपर्टी डीलर से फोन पर की गई अतीक की बातचीत का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अहमदाबाद जेल से अतीक ने ज़ैद नाम के उसी प्रॉपर्टी डीलर से फोन पर बातचीत की है, जिसकी देवरिया जेल में उसने पिटाई की थी. हालांकि, अतीक के डर की वजह से ज़ैद ने उस वक्त पुलिस में शिकायत नहीं की थी. इस ऑडियो में अतीक ने कई बार ज़ैद नाम के प्रॉपर्टी डीलर को देवरिया जेल में पीटे जाने की बात कबूल की है. बाहुबली अतीक के फोन से सहमा ज़ैद पूरी बातचीत के दौरान जी भाई-जी भाई ही कहता सुनाई दे रहा है. तकरीबन छह मिनट के इस वायरल आडियो में अतीक ने धमकाने वाली या कोई आपत्तिजनक बात तो नहीं की है. शायद उसे इस बात का एहसास रहा होगा कि ज़ैद फोन पर हो रही बातचीत को रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर सकता है.

बातचीत में धमकी भले ही न दी गई हो, लेकिन सवाल यह उठता है कि जिस अपराधी को जेल में किये गए कारनामे के चलते सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी से बाहर गुजरात की अहमदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया हो, वह वहां भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कैसे कर रहा है. जेल से की गई बातचीत का यह ऑडियो कई सवाल भी खड़े कर रहा है. सवाल न सिर्फ बाहुबली अतीक की जेल से चलाई जा रही सल्तनत का है, बल्कि जेलों की सुरक्षा व्यवस्था का भी है. लखनऊ के जिस कारोबारी मोहित जायसवाल की देवरिया जेल में पिटाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बाहुबली अतीक को अहमदाबाद जेल शिफ्ट किये जाने का आदेश दिया था, सबसे बड़ी अदालत ने उस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपी थी.

बहरहाल प्रयागराज पुलिस ने अब इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच कराए जाने की बात कही है. प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा है कि अभी यह साफ़ नहीं है कि वायरल ऑडियो में आवाज़ किसकी है, बातचीत कब की है और कहां से कॉल की गई है. इस मामले में जांच के बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

'निर्भया' के गुनहगारों की दया याचिका पर देश की नज़र, जान लें इससे जुड़े कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
यूपी: गाजियाबाद में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 9 लोग पकड़े, पांच नाबालिग भी हैं शामिल
यूपी: गाजियाबाद में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 9 लोग पकड़े, पांच नाबालिग भी हैं शामिल
फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में SIT का गठन, महिला आयोग ने DGP को लिखा पत्र
फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में SIT का गठन, महिला आयोग ने DGP को लिखा पत्र
LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा फैसला, 24 घंटे में 75 हजार से अधिक PNG कनेक्शन देने का निर्देश
LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा फैसला, 24 घंटे में 75 हजार से अधिक PNG कनेक्शन देने का निर्देश

वीडियोज

ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?
खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?
युद्ध के ​बीच US कमा रहा मुनाफा?
ईरान पर Donald Trump का चौंकाने वाला दावा

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
Embed widget