एक्सप्लोरर

अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए बरेली जेल अधीक्षक ने लिखा पत्र

देवरिया से बरेली जिला जेल में शिफ्ट हुए पूर्व सांसद अतीक अहमद के खौफ से जेल प्रशासन थर्राया हुआ है. आलम ये है कि जिला जेल अधीक्षक ने डीएम, एसएसपी को पत्र लिखकर अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का अनुरोध किया है.

बरेली: देवरिया से बरेली जिला जेल में शिफ्ट हुए पूर्व सांसद अतीक अहमद के खौफ से जेल प्रशासन थर्राया हुआ है. आलम ये है कि जिला जेल अधीक्षक ने डीएम, एसएसपी को पत्र लिखकर अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का अनुरोध किया है. जिला जेल अधीक्षक के पत्र से प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का माहौल गरम है. पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों ने कई थानों की पुलिस फ़ोर्स के साथ जिला जेल में छापेमारी भी की.

बरेली जिला जेल के अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का अनुरोध किया है. जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा का कहना है कि अतीक के आने से हमको एक्स्ट्रा एफर्ट करना पड़ेगा और साथ ही सुरक्षा भी बढ़ानी होगी.

उन्होंने कहा कि अतीक को देवरिया से जिस वजह से बरेली शिफ्ट किया गया है हम चाहते हैं ऐसा यहां न हो. हमारी जेल ग्रामीण इलाके में है. इन सभी कारणों के मद्देनजर अतीक को किसी और जेल में शिफ्ट किया जाये.

जेल अधीक्षक के पत्र के बाद आनन-फानन में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एडीएम प्रशासन ने चार थानों की फ़ोर्स के साथ जिला जेल में छापेमारी की. खासतौर पर बैरक नंबर 98 की गहनता से जाँच की गई. दरअसल बैरक नंबर 98 में ही बाहुबली अतीक अहमद को रखा गया है.

अतीक अहमद के एक-एक सामान की खुलवाकर जाँच की गई, उनके कपडे, अटैची, बिस्तर को भी चेक किया गया. हालांकि जाँच के दौरान अफसरों को कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली. एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि अतीक के साथ बैरक नंबर 98 में 9 लोग बंद हैं.

एसपी ग्रामीण संसार सिंह ने बताया कि उन्होंने भी अतीक अहमद की तलाशी ली और अतीक से बातचीत भी की. बैरक नंबर 98 की विशेष चैकिंग की गई.

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि कहीं कोई फ़र्ज़ी तरीके से अपने आपको अरेस्ट न करा ले ताकी वो अतीक की मदद कर सके. उन्होंने बताया कि जो लोग अतीक से मिलने आ रहे हैं उन पर भी नजर रखी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जुमलेबाजी छोड़कर 3 करोड़ पंजाबियों के 6 सवालों का जवाब दें'- AAP का अमित शाह पर तीखा वार
'जुमलेबाजी छोड़कर 3 करोड़ पंजाबियों के 6 सवालों का जवाब दें'- AAP का अमित शाह पर तीखा वार
Rohtas News: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
बदायूं: हर्षित की मां का आरोप- आरोपी ठाकुर, इसलिए कार्रवाई नहीं, अखिलेश ने पोस्ट किया वीडियो
बदायूं: हर्षित की मां का आरोप- आरोपी ठाकुर, इसलिए कार्रवाई नहीं, अखिलेश ने पोस्ट किया वीडियो
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget