एक्सप्लोरर

भोपाल: वंदे मातरम गाने आए थे बीजेपी नेता, भूले तो लगाने लगे 'देश में रहना है तो भारत माता कहना होगा' के नारे

बीजेपी को मध्य प्रदेश में अपने नेताओं के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. दरअसल, राजधानी के वल्लभ भाई पार्क में बीजेपी नेता राष्ट्र गीत गाने के लिए एकत्रित हुए थे, लेकिन गाने के दौरान ये नेता बोल ही भूल गए.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी नेताओं को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब वो राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाने के लिए एकत्रित तो हुए लेकिन बोल ही भूल गए. राष्ट्रीय गीत के याद नहीं रहने के बाद बीजेपी नेता 'इस देश में रहना है तो भारत माता कहना होगा' के नारे लगाने लगे. दरअसल, बुधवार को राजधानी के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रीय गीत गाने का कार्यक्रम रखा गया था.

कार्यक्रम में मौजूद कुछ ही नेताओं को वंदे मातरम् पूरा याद था. नेताओं ने कहा कि लोगों के साथ मिलकर यह गाया जा सकता है, लेकिन अकेले गाने में इसे याद रखने की समस्या होती है. हालांकि, नेताओं ने कहा कि हमें यह याद नहीं यह अलग बात है, लेकिन हम राष्ट्रीय गीत का पूरा सम्मान करते हैं. बीजेपी नेताओं ने कहा कि अगर किसी को वंदे मातरम् याद नहीं तो इसका मतलब यह नहीं है कि अगर राष्ट्रीय गीत को कहीं रोका जाता है तो उसके विरोध में प्रदर्शन नहीं किया जाए.

कांग्रेस ने राष्ट्रीय गीत मुद्दे पर बीजेपी पर करारा प्रहार किया है. पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह राज्य में मिली हार को अभी तक पचा नहीं पाई है. कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि जिसने आजादी के आंदोलन में कभी राष्ट्रीय गीत नहीं गाया वह आज के समय में इसका मालिक बन रही है.

वहीं, वंदे मातरम पर उठे विवाद के बाद अब मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अपने पहले के फैसले से पलट गई है. नए आदेश में कमलनाथ ने कहा है कि भोपाल में अब आकर्षक स्वरूप में पुलिस बैंड और आम लोगों की सहभागिता के साथ वंदे मातरम का गायन होगा. हर महीने के पहले दिन (कार्यदिवस) पर सुबह 10:45 बजे पुलिस बैंड इस धुन को बजाते हुए शौर्य स्मारक से वल्लभ भवन यानी सचिवालय तक का मार्च करेंगे.

मध्य प्रदेशः अब गाजे-बाजे के साथ होगा वंदे मातरम, अपने ही फैसले से पलटे कमलनाथ

बता दें कि नई सरकार आने के बाद वंदे मातरम के गायन को बंद करा दिया गया था. जिसके बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया था. साल 2005 से ही हर माह के पहले कार्यदिवस पर मंत्रालयों में वंदे मातरम गाया जाता है. मंत्रालय के कर्मचारी पार्क में इकट्ठा होते थे और मिलकर 'वंदे मातरम' का गायन करते थे.

यह भी पढ़ें-

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ पढ़ेंगे CBSE कक्षा 8, 9 और 10वीं के स्टूडेंट्स बाराबंकी: नए साल पर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लड़की के परिवार वालों ने की हत्या! देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haryana: होली खेलते वक्त 8 साल के बच्चे को उठा ले गए बदमाश, मांगी 5 करोड़ की फिरौती, फिर ऐसे मिला मासूम
Haryana: होली खेलते वक्त 8 साल के बच्चे को उठा ले गए बदमाश, मांगी 5 करोड़ की फिरौती, फिर ऐसे मिला मासूम
Haridwar News: ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
Jodhpur News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
Ayodhya News: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले अयोध्या में साधु-संतों का विशेष हवन, मांगी टीम इंडिया की जीत की दुआ
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले अयोध्या में साधु-संतों का विशेष हवन, मांगी टीम इंडिया की जीत की दुआ

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
वरमाला के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया को लगाया गले, तो पापा सचिन का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें वीडियो
वरमाला के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया को लगाया गले, तो पापा सचिन का रिएक्शन हुआ वायरल
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget