एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश के मंत्री ने कहा- भगवान शिव बिंद जाति से थे, पुराणों में है इसका उल्लेख

मंगलवार को राज्यपाल फागू चौहान के लिए अभिनंदन और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें बीजेपी के लगभग सभी नेता मौजूद थे. इस कार्यक्रम में बृजकिशोर बिंद ने ये बात कही. बृजकिशोर बिहार के चैनपुर सीट से विधायक हैं.

पटना: बिहार सरकार के खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने बेतुका बयान दे डाला है. बृजकिशोर बिन्द ने कहा कि भगवान शिव बिंद जाति से थे. इतना ही नहीं मंत्री ने कहा कि ये बात पुराणों में लिखा हुआ है. दरअसल मंगलवार को पटना में राज्य के नए राज्यपाल फागू चौहान के लिए अभिनंदन और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह में प्रदेश के बीजेपी के सभी लीडर मौजूद थे. इसमें ही मंत्री ने बात कही थी.

बृजकिशोर बिंद बिहार के चैनपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. मंत्री ने अपने बयान पर कहा कि शिव पुराण भाग दो के अध्याय 36 के पारा चार में लिखा हुआ है कि शंकर भगवान जाति के बिंद थे. उन्होंने कहा कि विद्याधन महाजन नाम के एक इतिहासकार का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने भी इसके बारे में लिखा है. मंत्री ने दावा किया कि भगवान शंकर बिंद जाति के थे, इसके बारे में एमएम की क्लास में भी पढ़ाया जाता है.

बृजकिशोर बिंद ने कहा कि जो जानकारी उन्हें किताबों में मिली है उसकी जानकारी समाज के सभी लोगों को होनी चाहिए. बुधवार को मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी तो उन्होंने कहा कि साफ शब्दों में कहा कि जब कृष्ण भगवान ग्वाला हो सकते हैं, भगवान श्री राम क्षत्रिय हो सकते हैं तो फिर भगवान शंकर बिंद जाति के क्यों नहीं हो सकते.

मंगलवार को अपने संबोधन में मंत्री ने ये भी कहा था कि जिस समाज का इतिहास नहीं होता वो समाज कभी राजा नहीं होता. जब सोच एक जगह इकट्ठा होती है तो वो ताकत बनती है. जब ताकत बनती है तब समाज का आदमी देश का शासक बनता है. बिहार में अंदर इस समाज की आबादी 14 फीसदी है. इससे कम आबादी वाले यहां के राजा बनकर बैठ जाते हैं लेकिन इस समाज को आज तक भागीदारी नहीं मिल पाई है. उन्होंने कहा कि भागीदारी देने का काम अगर किसी ने शुरू किया है तो वह बीजेपी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
CM नीतीश कुमार चले दिल्ली तो भावुक हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, 'बचपन से मैंने...'
JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा में एंट्री नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा में एंट्री नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
Delhi News: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन तक पानी की किल्लत, इस वजह से सप्लाई होगी बाधित
दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन तक पानी की किल्लत, इस वजह से सप्लाई होगी बाधित
Agra News: खौफनाक वारदात, शादी का दबाव बना रही लड़की ने प्रेमी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत
आगरा में खौफनाक वारदात, शादी का दबाव बना रही लड़की ने प्रेमी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget