एक्सप्लोरर

बिहार: नीरज सिंह ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- 'भ्रष्टाचार का राजकुमार'

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.उन्होंने तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार का राजकुमार कहा.

पटना: बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज सिंह ने बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने क्वॉरंटाइन सेंटर को लेकर सवाल उठाए थे और पैसे के घोटाले के आरोप नीतीश सरकार पर लगाए थे. इसका जवाब देते हुए नीरज सिंह ने तेजस्वी यादव कोभ्रष्टाचार का राजकुमार कह दिया.

नीरज सिंह ने चुनौती दी कि पहले तेजस्वी अपने विधान सभा क्षेत्र राघोपुर जाएं और क्वॉरंटाइन में रहें. वहां रहकर जाने की क्या समस्या है. इसके पहले तेजस्वी को नीतीश के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बिहार वापस लौटने का ना सिर्फ न्योता दिया बल्कि वापस आने में मदद देने की भी बात कही थी. मंत्री नीरज सिंह ने अप्रवासी बिहारियों के लौटने को चुनौती माना.

नीरज सिंह ने कहा, '' कैदी नम्बर 3351 के सुपुत्र जो भ्रष्टाचार के राजकुमार हैं वो किस मांद में है, मीडिया को नहीं बता रहे हैं. आखिर आपको (तेजस्वी यादव) को क्वॉरंटाइन सेंटर में क्या दिक्कत है. अब तो ट्रेन परिचालन शुरू हो गया तो आकर यहां क्वॉरंटाइन सेंटर में प्रवास करना चाहिए और वो भी राघवपुर के क्वॉरंटाइन सेंटर में. जिससे उनको प्रवासियों की पीड़ा के साथ साथ सरकार के कामों का भी अहसास होगा. तब वो अगर कोई सलाह देते है तो उसपर सरकार विचार भी करेगी लेकिन पहले आप खुद तो आ जाएं, आप किस मांद में छिप गए हैं और क्यों डर लग रहा है. आखिर आने में परेशानी क्या है आपको.''

उन्होंने कहा कि तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं और अपने क्षेत्र से लापता हैं. घोटाले पर नीरज सिंह ने कहा कि उनको जानकारी का आभाव है. राज्य सरकार ने जो क्वॉरंटाइन सेंटर बनाया है वहां योग कराया जा रहा है उसमें लोगों को बेहतर भोजन दिया जा रहा है, इसलिए तो हम अनुरोध कर रहे हैं उनसे की आप (तेजस्वी) भी आकर देखिये.

तेजस्वी केवल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद जब लोगों का आना जाना शुरू हुआ तो ये स्वभाविक है कि हमारे लिए चुनौती है, इसलिए हम लोग ने पंचायत स्तर तक क्वॉरंटाइन सेंटर खोले हैं.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: हत्या के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचकर पति ने बताया, 'मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है'

कोराना वायरस: दिल्ली की तिहाड़ जेल में मचा हड़कंप, 3 कैदियों को किया गया क्वॉरंटाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashmir News: सज्जान लोन की मांग, 'मीडिया हाउस के सोशल अकाउंट्स को अनब्लॉक करे प्रशासन'
सज्जान लोन की मांग, 'मीडिया हाउस के सोशल अकाउंट्स को अनब्लॉक करे प्रशासन'
सावधान! खाने में नींद की गोलियां मिला केयरटेकर ने लूटा परिवार, दिल्ली पुलिस ने बरेली से दबोचा
सावधान! खाने में नींद की गोलियां मिला केयरटेकर ने लूटा परिवार, दिल्ली पुलिस ने बरेली से दबोचा
मिडिल ईस्ट में 45000 से अधिक हिमाचली प्रवासी, विक्रमादित्य सिंह बोले- 'जैसे ही हमें वहां...'
'45000 हिमाचली प्रवासियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी', ईरान-इजरायल जंग पर बोले विक्रमादित्य सिंह
करनाल एनकाउंटर: STF ने मुठभेड़ में दो शूटरों को दबोचा, पैरों में लगी गोली, हथियार बरामद
करनाल एनकाउंटर: STF ने मुठभेड़ में दो शूटरों को दबोचा, पैरों में लगी गोली, हथियार बरामद

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
Embed widget