एक्सप्लोरर

हर हिन्दू को 5 बच्चे पैदा करना चाहिए: बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह

सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि हिन्दू समुदाय के लोगों को कम से कम पांच बच्चे पैदा करने चाहिए. दो औरत के लिए, दो पुरुष के लिए और एक सरप्लस. उन्होंने कहा कि बच्चा पैदा करना भगवान का प्रसाद है. इसे प्रसन्न मन से स्वीकार करना चाहिए.

बलिया: अपने अटपटे बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने इस बार जनसंख्या को लेकर विवादित बयान दे दिया है. सरकार के ''छोटा परिवार सुखी परिवार'' के नारे को गलत साबित करते हुए सिंह ने बातचीत के दौरान 'हम दो हमारे पांच' का नारा दिया है.

उन्होंने हिंदुओं को जनसंख्या नियंत्रण के खिलाफ आगाह करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में यदि संतुलन नहीं रहा तो वह दिन दूर नहीं जब आबादी के आधार पर भारत में हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएंगे.

सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज को इसकी चिंता करनी चाहिए और ‘‘भारत भूमि धरती की रक्षा करने के लिए जनसंख्या बढ़ानी चाहिए.’’

उन्होंने कहा कि हिन्दू समुदाय के लोगों को कम से कम पांच बच्चे पैदा करने चाहिए. दो औरत के लिए, दो पुरुष के लिए और एक सरप्लस. उन्होंने कहा कि बच्चा पैदा करना भगवान का प्रसाद है. इसे प्रसन्न मन से स्वीकार करना चाहिए. इस सृष्टि का संचालक जब किसी को पैदा करता है तो उसके लिए व्यवस्था भी बनाता है. सिंह ने कहा कि भारत तभी मजबूत होगा जब भारत का हिंदू मजबूत होगा.

सुरेंद्र सिंह बलिया ज़िले के बैरिया विधान सभा सीट से पहली बार बीजेपी के विधायक बने हैं बता दें कि सुरेंद्र सिंह बलिया ज़िले के बैरिया विधान सभा सीट से पहली बार बीजेपी के विधायक बने हैं. इलाके में लोग उन्हें सुरेंद्र मास्टर के नाम से जानते हैं. इंटर कॉलेज में टीचर हैं और बच्चों को गणित पढ़ाते हैं.छात्र जीवन से आरएसएस से जुड़ गए. फिर बीजेपी की राजनीति करने लगे. जिला पंचायत के सदस्य भी रहे. उन दिनों केशव प्रसाद मौर्या यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे. एक साल पूरे होते ही बयानवीर के अवतार में आ गए सुरेंद्र सिंह मौर्या बलिया के सांसद भारत सिंह की मदद से उन्हें विधानसभा का टिकट मिला. सुरेंद्र मास्टर विधायक बन गए. शुरू में तो सब ठीक रहा. लेकिन योगी सरकार के एक साल पूरे होते ही सुरेंद्र सिंह बयानवीर के अवतार में आ गए. ताबड़तोड़ उनके विवादित भाषण आने लगे. जो मन में आया, सुरेंद्र मास्टर ने वही कहा. अब ज़रा उनके टॉप विवादित बयानों पर गौर फरमाएं 1. अगला लोकसभा चुनाव धर्मयुद्ध जैसा है. जिसमें सूर्पणखा ममता बनर्जी का सफाया हो जाएगा. 2. राहुल गांधी का क्या कहना, वो तो जर्सी बछड़ा है. 3. कुलदीप सेंगर पर लगे सभी आरोप झूठे हैं, भला तीन बच्चों की मां के साथ कौन रेप करेगा ? ये सब बीजेपी एमएलए के खिलाफ साजिश है. 4. नाबालिग लड़के लड़कियों का स्मार्ट फोन इस्तेमाल करना गलत है. लड़कियों को अकेले नहीं घूमना चाहिए. 5. सरकारी अधिकारियों से अच्छे तो अच्छी वेश्या हैं. जो पैसे लेकर रात भर स्टेज पर नाचती हैं. लेकिन अफसर तो पैसे लेकर भी नहीं करते. वे घूस मांगे तो उन्हें घूसा मारिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग के बीच दुबई-अबू धाबी में फंसे भारतीय, अहमदाबाद की 20 से ज्यादा उड़ानें ठप
ईरान-इजरायल जंग के बीच दुबई-अबू धाबी में फंसे भारतीय, अहमदाबाद की 20 से ज्यादा उड़ानें ठप
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'ये हिंदू राष्ट्र, यहां सेक्युलर जैसा कुछ नहीं, बाबा साहेब ने...', नितेश राणे का विवादित बयान
'ये हिंदू राष्ट्र, यहां सेक्युलर जैसा कुछ नहीं, बाबा साहेब ने...', नितेश राणे का विवादित बयान
Israel Iran War: अयातुल्लाह खामेनेई के निधन पर अयोध्या में पसरा मातम, समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग
अयातुल्लाह खामेनेई के निधन पर अयोध्या में पसरा मातम, समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
T-20 World Cup Semifinal: टीम इंडिया सहित ये चार टीमें हुईं पक्की, जानिए सेमीफाइनल मैचों का पूरा शेड्यूल और वेन्यू
Qatar Indian Embassy: अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
अमेरिका-ईरान जंग के बीच कतर में भारतीयों के लिए एडवाइजरी! दूतावास ने कहा- 'घर से न निकलें, कोई दिक्कत हो तो...'
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
O Romeo BO Day 17: 'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन
'द केरल स्टोरी' ने बिगाड़ा 'ओ रोमियो' का खेल, तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
उधर ईरान में जंग, इधर खौफ के साये में निवेशक; क्या आज शेयर बाजार पर टूटेगा बिकवाली का कहर?
Alpine Divorce: ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
Embed widget