एक्सप्लोरर

गोरखपुर: ताश के पत्ते की तरह ढही निर्माणाधीन एम्स की दीवार, बड़ा हादसा टला

गोरखपुर के कैंट इलाके के एयरफोर्स रोड पर निर्माणाधीन एम्स की दीवार रविवार की शाम 6 बजे भरभरा कर गिर गई. हादसे में सात पिलर धराशाई हो गए. दीवार के बाहर की ओर नाला निर्माण के लिए खुदाई की गई थी. कोई सपोर्ट नहीं होने के कारण सड़क की तरफ दीवार के ओर की मिट्टी हटने से गड्ढा हो गया. यही वजह है कि दीवार भरभरा कर गिर गई.

गोरखपुर: सीएम सिटी में रविवार को बड़ा हादसा टल गया. निर्माणाधीन एम्स की नवनिर्मित दीवार का कुछ हिस्सा ताश के पत्ते की तरह भरभरा कर गिर गया. उस वक्त काफी मजदूर वहां पर काम कर रहे थे. लेकिन, जिस तरह की लापरवाही बरती गई है, उससे निर्माण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं. गोरखपुर के कैंट इलाके के एयरफोर्स रोड पर निर्माणाधीन एम्स की दीवार रविवार की शाम 6 बजे भरभरा कर गिर गई. हादसे में सात पिलर धराशाई हो गए. दीवार के बाहर की ओर नाला निर्माण के लिए खुदाई की गई थी. कोई सपोर्ट नहीं होने के कारण सड़क की तरफ दीवार के ओर की मिट्टी हटने से गड्ढा हो गया. यही वजह है कि दीवार भरभरा कर गिर गई. गोरखपुर: ताश के पत्ते की तरह ढही निर्माणाधीन एम्स की दीवार, बड़ा हादसा टला गोरखपुर में एम्स का निर्माण केंद्र सरकार करवा रही है. करोड़ों की लागत से बन रहे एम्स की ओपीडी अगले साल शुरू होनी है. 2022 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यही वजह है कि इसके निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. सैकड़ों की संख्या में मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं. कई बड़ी मशीनों को भी लगया गया है. 200 करोड़ की लागत से बन रहे एम्स के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार सड़क से लेकर संसद तक आवाज बुलंद की थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर निर्माण कार्य का खुद निरीक्षण करते रहते हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल एम्स की दीवार ढहने पर सवाल उठना लाजिमी है. घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन, जीडीए और नगर निगम ने पोकलेन (जेसीबी) की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आशंका जताई जा रही थी कि मलबे में कई मजदूर फंसे हो सकते हैं. नाले की गहराई ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू में ज्यादा समय लग गया. दीवार ऊंचाई भी तकरीबन 12 से 14 फ़ीट थी. इसे पिलर और लोहे की चादर से तैयार किया गया था. इस दीवार के तकरीबन सात पिलर गिर गए. नाला निर्माण के काम में तकरीबन 21 मजदूर लगे हुए थे. दो ग्रुप में ये काम हो रहा था. पहले ग्रुप में 14 और दूसरे ग्रुप में 7 मजदूर काम कर रहे थे. गोरखपुर: ताश के पत्ते की तरह ढही निर्माणाधीन एम्स की दीवार, बड़ा हादसा टला मौके पर पहुंचे जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि दीवार का मलबा हटा लिया गया है. लेकिन, कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना की जांच कराई जाएगी. लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल, बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने काटा था टिकट
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की लेंगे जगह
Delhi New LG: दिल्ली के नए LG के नाम का ऐलान, तरणजीत सिंह संधू बनाए गए उपराज्यपाल
दिल्ली के नए LG के नाम का ऐलान, तरणजीत सिंह संधू बनाए गए उपराज्यपाल
दिल्ली में होली पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा पहरा, नशे में ड्राइविंग और हुड़दंग पर काटे गए 4929 चालान
दिल्ली में होली पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा पहरा, नशे में ड्राइविंग और हुड़दंग पर काटे गए 4929 चालान

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget