एक्सप्लोरर

UP: आगरा में इश्क कातिलाना, सबसे ज्यादा 'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में हुए कत्ल

मोहब्बत की नगरी आगरा में इश्क कातिलाना नजर आया है. जिले में सबसे ज्यादा 'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में कत्ल हुए हैं. आंकड़े बताते हैं कि प्रेम प्रसंग के चलते आगरा में 37.7 फीसदी हत्या की वारदातें हुए हैं.

आगरा, नितिन उपाध्याय: मोहब्बत की नगरी आगरा में हत्या के 37.7 फीसदी मामलों के पीछे की वजह प्रेम संबंध रहा है. इनमें भी हत्या के सबसे ज्यादा मामले पति, पत्नी और 'वो' से जुड़े रहे हैं. हत्या की दूसरी बड़ी वजह लेन-देन और संपत्ति का विवाद सामने आया है. ये करीब 28 फीसदी है. ये आंकड़े पिछले एक साल (11 जून 2019 से 10 जून 2020) के बीच के हैं. इस दौरान हत्या के कुल 53 केस दर्ज हुए हैंं. इनमें दहेज के लिए हत्या शामिल नहीं है.
प्रेम संबंध के मामलों की होगी काउंसिलिंग: एसपी सिटी
अपराध का ये डाटा एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने तैयार कराया है. जिसका मकसद हत्या की घटनाओं को रोकने की कोशिश करना है. संपत्ति के विवाद को चिह्नित कर पुलिस उन पर काम करेगी, ताकि झगड़े और हत्या की नौबत न आए. एसपी सिटी ने बताया कि प्रेम संबंध के जो मामले सामने आते हैं, उनमें काउंसिलिंग कराई जाएगी. हत्या के 53 मामलों में से प्रेम संबंध के 20, संपत्ति और लेनदेन विवाद के 15, लूट- डकैती के पांच मामले हैं. बाकी के रोडरेज, कहासुनी के बाद हत्या जैसे कारण हैं.
हत्या के आंकड़े (11 जून 2019 से 10 जून 2020)
  • प्रेम संबंध: 37. 7 फीसदी
  • संपत्ति विवाद: 28.0 फीसदी
  • लूट के लिए: 10.0 फीसदी  :
  • अन्य कारण: 24.3 फीसदी  (अन्य कारणों में रोड रेज, कहासुनी शामिल जैसे अपराध शामिल हैं)
कपल थेरेपी से रोकी जा सकती हैं हत्या
मानसिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश राठौर का कहना है कि विवाहेतर संबंध के मामलों में अगर सही समय पर दंपति की काउंसिलिंग हो जाए, तो हत्या को रोका जा सकता है. कपल थेरेपी के जरिए ऐसे लोगों की मानसिक स्थिति में बदलाव लाया जाता है. इसके बाद वे सामान्य जीवन जीने लगते हैं. दिनेश राठौर कहते हैं कि एंडोर्फिंस नाम का केमिकल तब रिलीज होता है, जब हम किसी से प्यार करने लगते हैं, ऐसे में जब कोई रुकावट आती है, तो इंसानी मन उस रुकावट को अपने रास्ते से हटाना चाहता है.
कुल मिलाकर इस समय समाज कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर से गुजर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ पारिवारिक मूल्यों में गिरावट भी लगातार दर्ज हो रही है. ऐसे में पति-पत्नी के बीच अविश्वास की खाई लोगों की जान ले रही है. अभी हाल ही में 13 जून को आगरा पुलिस ने महज 2 घंटों में हत्या का खुलासा किया. ये हत्याकांड भी प्रेम संबंधों के चलते हुआ. मृतक के पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर उसकी हत्या कर दी गई. मामले में आरोपी प्रेमी सोनू कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कुल मिलाकर आगरा में इश्क कातिलाना हो चला है, आंकड़े कुछ ऐसी ही गवाही दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें:

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश? नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश? नोएडा से लखनऊ तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अलर्ट
Dhanbad News: राम नवमी जुलूस के बीच भड़का विवाद, धनबाद में पत्थरबाजी से 6 लोग घायल, प्रशासन अलर्ट
राम नवमी जुलूस के बीच भड़का विवाद, धनबाद में पत्थरबाजी से 6 लोग घायल, प्रशासन अलर्ट
लखनऊ: पेट्रोल-डीजल किल्लत का असर, PGI ने वाहनों के इस्तेमाल पर लगाई सख्ती
लखनऊ: पेट्रोल-डीजल किल्लत का असर, PGI ने वाहनों के इस्तेमाल पर लगाई सख्ती
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होते ही यूपी रच देगा इतिहास, बनेगा देश का पहला राज्य, जिसके पास...
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होते ही यूपी रच देगा इतिहास, बनेगा देश का पहला राज्य, जिसके पास...

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
Signs Of Situationship: प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
Embed widget