एक्सप्लोरर

मुंबई में इस बार नहीं सुनाई देंगी ‘गोविंदा आला रे’ की गूंज

दही और हल्दी वाले पानी से भरी ऊंचाई पर लटकी मटकियों को फोडने के लिए युवाओं की टोलियां इस बार मुंबई में नजर नहीं आएंगी. दही हांडी मंडलों की समन्वय समिति ने फैसला किया है कि इस बार यह त्यौहार नहीं मनाया जायेगा.

मुंबई: मुंबई की गलियां इस बार जन्माष्टमी पर सूनी रहेंगीं. न ‘गोविंदा आला रे आला’ के नारे सुनाई देंगे और न इंसानी मीनारें दिखाई देंगी. कोरोना ने इस त्यौहार की चमक भी छीन ली है. मुंबई के गोविंदा मंडलों ने फैसला किया है कि इस बार वे मटकी फोड़ने नहीं निकलेंगे.

महाराष्ट्र में साल का सबसे पहला सार्वजनिक त्यौहार जो मनाया जाने वाला है वो है जन्माष्टमी. महाराष्ट्र में इस त्यौहार को साहस और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है. दही और हल्दी वाले पानी से भरी ऊंचाई पर लटकी मटकियों को फोड़ने के लिये युवाओं की टोलियां सुबह से ही ट्रकों में भरकर शहर की गली, मोहल्लों में घूमती हैं. इंसानी मीनारें या मानव पिरामिड बनाकर मटकियों तक पहुंचा जाता है. मटकी फोड़ने वाले ग्रुप को नकद इनाम मिलता है.

जो तस्वीरें मुंबई का प्रतिनिधित्व करतीं हैं उनमें से एक तस्वीर है गोविंदा त्यौहार की भी है. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मुंबई में बड़े अनोखे अंदाज में मनाया जाता है. ग्वाले साथियों को एक के ऊपर एक खड़ा करके ऊंचाई पर लटके दही के घड़ों तक पहुंचने की कृष्ण की बाल लीलाएं मुंबई की सड़कों पर दिखाई देती हैं.

मुंबई गोकुल बन जाता है और युवक ग्वाले. ऊंचाई पर लटकी मटकियां इन युवाओं को रोमांचित करती हैं और उनके साहस को चुनौती देती हैं. ऐसे में टीम भावना, अनुशासन और आपसी तालमेल से उन्हें इस ऊंचे लक्ष्य तक पहुंचने की हिम्मत मिलती है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि दही हांडी मंडलों की समन्वय समिति ने फैसला किया है कि इस बार यह त्यौहार नहीं मनाया जायेगा.

इस बार 12 अगस्त को जन्माष्टमी है लेकिन ऐसे नजारे शहर में देखने नहीं मिलेंगे. कोरोना के मद्देनजर तमाम गोविंदा मंडलों की समन्वय समिति ने एक बैठक की. समिति के अध्यक्ष बाला पडेलकर ने बताया कि सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि इस बार ये त्यौहार नहीं मनाया जाएगा.

मानव पिरामिड बनाये जाते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग रख पाना मुमकिन नहीं है. ऊंचा पिरामिड बनाने के लिए लोगों को एक दूसरे के करीब खड़े होना पड़ता है. इसके अलावा इस खेल को देखने के लिए भीड़ भी काफी जुटती है.

गविंदा मंडलों ने फैसला किया है कि इस बार मटकी फोड़ने के लिए शहर की गली-गली घूमने के बजाय वे अपने कार्यालय मे ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करेंगे और प्रसाद बांटेंगे. गोविंदा के बाद आने वाला सबसे बड़ा त्यौहार गणेशोत्सव भी इस बार सादगी से मनाया जायेगा. मुंबई शहर अब भी देश का कोरोना कैपिटल बना हुआ है और ऐसे में उत्सव मंडल कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते.

यह भी पढ़ें:

संजय राउत बोले- बिहार चुनाव में बढ़त के लिए बार-बार बिहार रेजिमेंट का नाम ले रहे हैं पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में पेट्रोल संकट की ग्राउंड रिपोर्ट: अमेठी में पुलिस गाड़ी का घेराव, आजमगढ़ में लोग ड्रमों में ले जा रहे तेल
UP में पेट्रोल संकट की ग्राउंड रिपोर्ट: अमेठी में पुलिस गाड़ी का घेराव, आजमगढ़ में लोग ड्रमों में ले जा रहे तेल
एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'
एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'
MP News: 'कौन बनेगा करोड़पति' से चमकी किस्मत, अब सलाखों के पीछे, करोड़ों के घोटाले में फंसी महिला तहसीलदार
एमपी: 'कौन बनेगा करोड़पति' से चमकी किस्मत, अब सलाखों के पीछे, करोड़ों के घोटाले में फंसी महिला तहसीलदार
अयोध्या: रामनवमी पर रामलला के दरबार पहुंचे निरहुआ, रवि किशन, CM योगी की चुटकी को बताया हास्य विनोद
रामनवमी पर रामलला के दरबार पहुंचे निरहुआ, रवि किशन, CM योगी की चुटकी को बताया हास्य विनोद

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
US Israel Iran War: ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- 'तेहरान की...'
ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, क्यों ट्रंप ने लिया यूटर्न
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
Embed widget