एक्सप्लोरर

मुलायम आज PC करके अलग चुनाव लड़ने का एलान कर सकते हैं, आजम खान मनाने पहुंचे

नई दिल्ली: बेटे अखिलेश से तकरार के बीच मुलायम सिंह ने चुनाव आयोग से साइकिल चुनाव चिन्ह उन्हें सौंपने की अर्जी दी है. आज ही अखिलेश गुट भी आयोग को वो शपथपत्र सौंपना था जिसमें 229 में से 212 विधायकों के मुख्यमंत्री के पक्ष में होने की बात कही गई थी. लेकिन अब अखिलेश गुट 9 जनवरी यानी परसों चुनाव आयोग को जवाब देगा. नौ जनवरी को ही जवाब देने की आखिरी तारीख है.

LIVE UPDATES:

  • आज़म खान इस समय मुलायम सिंह यादव के घर उन्हें मनाने पहुंचे हैं.
  • समाजवादी पार्टी दोफाड़ हो सकती है. मुलायम सिंह आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अलग चुनाव लड़ने का एलान कर सकते हैं, अखिलेश गुट से सुलह नहीं हो पाई है. कुछ देर पहले ही मुलायम को मनाने के लिए आजम खान उनके घर पहुंचे हैं.
  • पिता-पुत्र का झगड़ा नहीं सुलझा पाए आजम खान. कल रात मुलायम से आजम खान ने मुलाकात की थी. उनसे मिलकर ही मुलायम ने कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द की थी.

यूपी में चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ समाजवादी पार्टी के गले पड़ी मुसीबत अभी कम नहीं हुई है. मुलायम और अखिलेश के बीच तनातनी घटी नहीं है. कल आजम खान ने मुलायम से तो शिवपाल ने अखिलेश से मुलाकात की लेकिन बात फिर भी नहीं बनी.

मुलायम ने तो अब चुनाव आयोग को चिट्ठी भेजकर साइकिल चुनाव चिन्ह पर अपना दावा ठोक दिया है . चिट्ठी में कहा है कि रामगोपाल द्वारा बुलाया गया अधिवेशन असंवैधानिक था क्योंकि उस समय वह पार्टी के महासचिव नहीं थे और राष्ट्रीय अधिवेशन सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष ही बुला सकता है.

उधर अखिलेश की हिमायत कर रहे उनके चाचा रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि एसपी के कुल 229 में से 212 विधायकों ने मुख्यमंत्री के पक्ष में शपथपत्रों पर हस्ताक्षर किये हैं जबकि 68 विधान परिषद सदस्यों में से 56 ने और 24 संसद सदस्यों में से 15 अखिलेश के हक में हलफनामों पर दस्तखत किये हैं.

ये सभी शपथपत्र चुनाव आयोग को दिये जाएंगे. साथ ही, पांच हजार डेलीगेट्स के शपथपत्र भी आयोग को सौंपे जाएंगे. एक तरफ अखिलेश और कांग्रेस के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं, दूसरी तरफ मुलायम और अखिलेश के बीच दूरियां बढ़ रही हैं. अमर सिंह ने दार्शनिक अंदाज में अखिलेश को नसीहत दी तो नरेश अग्रवाल ने अमर सिंह को खलनायक कह दिया.

मैं CM अखिलेश यादव की राह में रोड़ा नहीं- अमर सिंह

इस रस्साकशी के बीच एक बार फिर अमर सिंह इस मसले पर खुल कर सामने आए हैं. उन्होंने सीधे तौर पर सीएम अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा है कि ‘वे अखिलेश की राह में रोड़ा नहीं हैं, बल्कि उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है.’ उन्होंने लंदन से वीडियो जारी कर पहली बार सामाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद पर बयान दिया था. हालांकि, अब वे इस मसले पर मुखर हुए हैं. इससे पहले वे इस मुद्दे पर कई बार कन्नी काटते ही नजर आए थे. पिछले दिनों मुलायम और शिवपाल से कई दौरों की बैठक के बाद उन्होंने बयान दिया है.

अमर सिंह ने कहा है कि ‘जिनके घर पर मुख्यमंत्री पले-बढ़े हैं, उन्हीं चाचा(शिवपाल सिंह यादव) के आज वे विरोधी हो गए हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं.’ इसके साथ ही राज्यसभा सांसद सिंह ने कहा कि ‘अखिलेश के विकास के लिए मैंने जो किया है वह सभी के सामने है.’

मायावती ने आज बुलाई है बैठक

एसपी की धुर विरोधी बीएसपी की अध्यक्ष मायावती ने आज अब तक घोषित पार्टी के उम्मीदवारों की बैठक बुलाई है. पार्टी ने 403 में से आधे उम्मीदवार तय कर दिये हैं. उधर केंद्रीय मंत्री और अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया ने इनकार किया है कि यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी से कोई मतभेद है.

आज की बड़ी खबरें पढ़ें-

समाजवादी दंगल: अलग चुनाव लड़ने का एलान करने वाले थे मुलायम!

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कुमार पर 'विश्वास' नहीं!

नोटबंदी के बाद मोदी के डर से बीमारी के इलाज वाले डॉक्टरी पर्चे का सच!

यूपी चुनाव: BSP ने जारी की 100 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट,  अबतक 200 उम्मीदवारों का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून 2026 पर उद्धव गुट का समर्थन, CM फडणवीस बोले- 'किसी एक धर्म के...'
महाराष्ट्र धर्मांतरण कानून 2026 पर उद्धव गुट का समर्थन, CM फडणवीस बोले- 'किसी एक धर्म के...'
LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, पार्टी बोली- एक्शन लेंगे
Iran Isreal War: खाड़ी देशों में युद्ध ने फीकी की जयपुर के परिवार की ईद, दुबई में फंसे पिता और भाई
जयपुर: खाड़ी देशों में युद्ध ने फीकी की परिवार की ईद, दुबई में फंसे पिता और भाई

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget