एक्सप्लोरर

'चौकीदार चोर है' का नारा लगाने वाले बताएं असली चोर कौन है?- पीएम मोदी

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद केवल भ्रष्टाचार एक ऐसा काम है जो पार्टी ईमानदारी से करती है. कमलनाथ ने कहा कि आयकर के छापे मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हैं.

औसा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि अगर उनके नेताओं ने समझदारी से काम लिया होता तो पाकिस्तान नहीं बनता. महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बालाकोट हमले के नाम पर वोट मांग मोदी आदर्श आचार संहिता के दायरे में जाते भी दिखे. मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले लोगों से कहा, ''क्या आपका पहला वोट हवाई हमला करने वालों के लिए हो सकता है.''

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद केवल भ्रष्टाचार एक ऐसा काम है जो पार्टी ईमानदारी से करती है. मोदी ने कहा, ''आपने देखा होगा कल-परसों कैसे कांग्रेस के दरबारियों के घर से बक्सों में नोट निकले हैं, नोट से वोट खरीदने का ये पाप इनकी राजनीतिक संस्कृति रही है. ये पिछले छह महीने से बोल रहे हैं कि 'चौकीदार चोर है' लेकिन नोट कहां से निकले? असली चोर कौन है?''

मोदी का इशारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों और अन्य लोगों के खिलाफ कर चोरी और हवाला लेनदेन के आरोप में आयकर विभाग द्वारा दिल्ली और मध्य प्रदेश में कई जगह मारे गए छापों की ओर था. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले में 'चौकीदार चोर है' नारे का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री पर हमला बोलते रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सैन्य बलों को दी गई विशेष शक्तियां वापस लेना चाहती है.

कमलनाथ ने दिया ये जवाब कमलनाथ ने छिंदवाडा में विधायक प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने के बाद कहा कि आयकर के छापे मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हैं जिससे कुछ हासिल नहीं होगा. कमलनाथ ने कहा, मैं छिंदवाड़ा की जनता का सर नीचे नहीं होने दूंगा. मुझे झुकाने की जो कोशिश की जा रही है उसमें कभी सफल नहीं होंगें क्योंकि 40 साल में मुझे कोई झुका नहीं सका.

सीएम कमलनाथ ने छिंदवाडा की रैली में कहा कि मेरा रिश्ता यहां की जनता से चालीस साल पुराना है. यहां का विकास मैंने करवाया. मैंने स्वप्न देखा था नये छिंदवाडा का. उन्होंने कहा कि मोदी कैसी बातें करते हैं, बीजेपी का घोषणापत्र नहीं जुमलापत्र है. मोदी जी देश को गुमराह कर रहे हैं, पांच साल पुराने वायदे भूल गये, मोदी सरकार के अच्छे दिन नहीं आखिरी दिन आ रहे हैं. मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा, मोदी हिसाब देने से बचते हैं, कुछ पूछो तो कहते हैं चौकीदार हूं.

पीएम मोदी को 'मॉब लिंचिंग' के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाएगा- ओवैसी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: कटनी में 4 सरकारी स्कूलों से LPG सिलेंडर चोरी, मिड-डे मील पर संकट
कटनी में 4 सरकारी स्कूलों से LPG सिलेंडर चोरी, मिड-डे मील पर संकट
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा
Gorakhpur News: पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा
पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
Embed widget