एक्सप्लोरर

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा- पिंजरे में कैद है बीजेपी का विकास

अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान में जो सरकार चल रही है उसने दो तरह की शपथ ले रखी है एक संविधान की और दूसरी आरएसएस की. लेकिन संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. वर्तमान में सत्ता में ऐसे लोग काबिज हैं जो सत्ता का दुरूपयोग अपने निजी स्वार्थो के लिए कर रहे हैं.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया के नाम पर भाजपा ने स्वदेशी आंदोलन को फांसी लगा दी है. विदेशी सामानों का आयात बढ़ रहा है. विकास पिंजरे में कैद हो गया है. चीन और विदेश से सामान मंगाने के लाइसेंस बंट रहे हैं. बिचैलियों ने व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है. अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी मुख्यालय लखनऊ पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे.

उन्होंने कहा, "वर्तमान में जो सरकार चल रही है उसने दो तरह की शपथ ले रखी है एक संविधान की और दूसरी आरएसएस की. लेकिन संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है. वर्तमान में सत्ता में ऐसे लोग काबिज हैं जो सत्ता का दुरूपयोग अपने निजी स्वार्थो के लिए कर रहे हैं. जनता को धोखा दिया जा रहा है. बीजेपी समाज में नफरत और दूरी पैदा कर रही है."

अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी सरकार में नौजवानों की नौकरियों का रास्ता बंद हो गया है. किसानों को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है. किसान कर्ज से लदे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं. महंगाई बढ़ी है. प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प है. बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं. कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाएं न घटती हों."

जबकि समाजवादी खुशहाली और रौनक लाना चाहते हैं, बीजेपी उजाड़ने और परेशानी पैदा करने में यकीन रखती है.

उन्होंने कहा कि समाजवादी चाहते हैं कि मेट्रो रेल में छात्रों के लिए फ्री-पास की व्यवस्था हो. सिंचाई, पढ़ाई और स्वास्थ्य की सुविधाएं हों. युवाओं को नौकरियां मिलनी चाहिए. समाजवादी पेंशन सबके लिए थी, बीजेपी सरकार में उसे खत्म कर दिया गया.

सपा मुखिया ने कहा कि सत्ता से बाहर जाते-जाते बीजेपी को अपनी याद के प्रतीक के तौर पर एक जुमला पार्क बनाना चाहिए चूंकि यही बीजेपी की पहचान होगी. फिलहाल पहला लक्ष्य दिल्ली से भाजपा को हटाने का है। सन 2019 में निर्णय का समय आ चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा, मछली पकड़ने गए जीजा-साले की डूबने से मौत, एक का शव बरामद
संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा, मछली पकड़ने गए जीजा-साले की डूबने से मौत, एक का शव बरामद
Watch: घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
Delhi LPG Crisis: कमर्शियल गैस के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बिना PNG फॉर्म नहीं मिलेगा सिलेंडर
दिल्ली: कमर्शियल गैस के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बिना PNG फॉर्म नहीं मिलेगा सिलेंडर
Nagpur News: इंजीनियरिंग के 3 छात्रों ने की व्यापारी की बेरहमी से हत्या, कार की लालच में बने हत्यारे
नागपुर में इंजीनियरिंग के 3 छात्रों ने की व्यापारी की बेरहमी से हत्या, कार के लालच में बने हत्यारे

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
ईरान में ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसा ऑपरेशन, अमेरिकी पायलट को ऐसे निकाला गया सुरक्षित, जानिए पूरी कहानी
Watch: घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
घर पर पार्क करते समय बैक हुई THAR, फर्रुखाबाद में पोते की लापरवाही से दादी की दर्दनाक मौत
MS Dhoni IPL 2026: क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट 
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
फटे-पुराने जूतों में नजर आए सलमान खान, बाद में निकले महंगे लग्जरी शूज!
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया,
बेटी पैदा हुई तो पिता ने पूरे शहर में यूं मनाया जश्न, चीख चीखकर लोगों को बताया, "बेटी हुई है"
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
हरियाणा में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, आवेदन शुरू
Embed widget