मथुरा: थाने में नहीं हुई सुनवाई तो दंपति ने पेट्रोल डाल कर खुद को लगा ली आग
गांव के दबंगों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत को लेकर दंपति लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे थे. कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने ये कदम उठाया.

मथुरा: मथुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां सुनवाई ना होने पर एक दंपति ने थाने में ही पेट्रोल डाल कर खुद को आग लगा ली. ये मामला थाना सुरीर का है. इस घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया. बुरी तरह से झुलसे हुए दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामले को संज्ञान में लेते हुए SSP शलभ माथुर ने सुरीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दीपक नागर को सस्पेंड कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित दंपति जोगिंदर और उनकी पत्नी सुरीर के ही रहने वाले हैं. वो लोग काफी लंबे समय से गांव के ही दबंग द्वारा मारपीट की घटनाओं से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराना चाहते थे. इसी मामले में पिछले लंबे वक्त से जोगिंदरथाने के चक्कर काट रहे थे.
आपको बता दें सुरीर कस्बे के रहने वाले जोगिंदर 40 वर्षीय मजदूरी का काम करते हैं. जोगिंदर का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग आए दिन परेशान करते हैं और उनके घर को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी शिकायत लेकर जोगिंदर लगातार पुलिस अधिकारियों के दरवाजे के चक्कर लगा रहे थे. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. उनका कहना है कि उन्होंने थाना इंचार्ज, सीईओ और एसपी तक उन्होंने फरियाद लगाई, लेकिन उन्हें केवल वहां से फटकार मिली.
पुलिस अधिकारियों की फटकार से परेशान होकर दंपति ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया. थाने में मौजूद लोगों ने दंपति को लाख से बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पूरी तरह झुलस चुके थे.
पीडित जोगिंदर ने गांव के ही सतपाल, बबलू ओर उसके साथियों पर मारपीट और उसकी जमीन को हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है.पीड़ित लगातार 1 साल से अधिकारियों के दरवाजे पर चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा था.
यूपी: बायोमेट्रिक मशीन के जरिए हाजिरी लगाएंगे प्राथमिक स्कूलों के छात्र
यूपी: लखनऊ रेलवे स्टेशन पर केले की बिक्री पर लगा प्रतिबंध, ये है कारण
शाहजहांपुर मामला: SC में याचिका दायर, वकील बोले- CJI लें संज्ञान, दूसरा 'उन्नाव केस' नहीं चाहते
Source: IOCL

























