एक्सप्लोरर

मेरठ: दो गुटों में हिंसक झड़प, एक दलित युवक की मौत, 8 घायल

मेरठ-पौड़ी हाइवे पर गुजर रही कांवड़ों को देखने के लिए गांव की कुछ दलित परिवारों की लड़कियां हाइवे पर गई थी. वह जब गांव लौट रही थी तो गांव के ही सवर्ण लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ की. दलित परिवारों ने अपनी बेटियों की आपबीती जब उन परिवारों को बताई जिनके लड़कों ने बेटियों से छेड़छाड़ की थी तो वह लड़ने को आमादा हो गए.

मेरठ: मेरठ के एक गांव में कांवड़ देखकर लौट रही दलित लड़कियों से सवर्ण युवकों ने छेड़छाड़ की. लड़कियों की शिकायत पर दलितों ने जब विरोध जताया तो सवर्णो ने जातिगत टिप्पणी के साथ हाथापाई शुरू कर दी. पथराव और संघर्ष में  19 साल के दलित छात्र रोहित की मौत हो गई और करीब 8 लोग घायल हुए हैं. शव को अंबेडकर चौपला पर रखकर दलितों ने घंटों पुलिस के खिलाफ हंगामा किया. पुलिस ने इस मामले में 4 अराजकों की भी गिरफ्तारी की है. पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करके माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोपियों को भी जेल भेजा जाएगा.

ऐसे शुरू हुई दोनो पक्षों के बीच हिंसा

मेरठ का उल्देपुर गांव थाना इंचौली क्षेत्र में आता है. मेरठ-पौड़ी हाइवे पर गुजर रही कांवड़ों को देखने के लिए गांव की कुछ दलित परिवारों की लड़कियां हाइवे पर गई थी. वह जब गांव लौट रही थी तो गांव के ही सवर्ण लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ की, छींटाकशी की. लड़कियों ने अपने घर जाकर परिजनों को छेड़छाड़ की बात कह सुनाई. दलित परिवारों ने अपनी बेटियों की आपबीती जब उन परिवारों को बताई जिनके लड़कों ने बेटियों से छेड़छाड़ की थी तो वह लड़ने को आमादा हो गए.

दलितों के साथ आपत्तिजनक भाषा में टिप्पणियां की गई तो दोनो पक्षों में बबाल शुरू हो गया. लाठी, डंडे और ईटों से जमकर दोनो ओर से प्रहार हुए. इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हुए जिनमें कुछ महिलाऐं भी शामिल है. पथराव में एक ईट 19 साल के दलित छात्र रोहित को भी लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दलित पक्ष ने रोहित के शव को गांव के अंबेडकर चौपला में रखकर करीब 4 घंटों तक हंगामा किया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मामला बढ़ने पर कई थानों की पुलिस के अलावा आऱएएफ की एक टुकड़ी मौके पर भेजी गई. एसपी देहात ने हंगामा प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर कोई नहीं माना. पुलिस को अंदेशा था कि प्रदर्शन लंबा चलने से गांव की फिजा और बिगड़ सकती है इसलिए बल प्रयोग करके जबरदस्ती शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

अपने परिवार का लाड़ला था रोहित

गरीब मजदूर परिवार के बेटे रोहित ने हाल ही में यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी. इसलिए उसके परिवार को उससे बहुत उम्मीदें थी. फिलहाल वह दौराला के एक कॉलेज से बीए सेकेन्ड ईअर कर रहा था. उसका बड़ा भाई आईटीआई का छात्र है और एक बहन काजल भी कॉलेज में पढ़ रही है. उसकी मौत से परिवार टूट गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
हिमाचल: BJP नेता जयराम ठाकुर बोले- 'सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया पैसा'
हिमाचल: BJP नेता जयराम ठाकुर बोले- 'सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया पैसा'

वीडियोज

'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget