एक्सप्लोरर

पड़ोसन भाभी से नाजायज रिश्ते की खातिर प्रेमी ने किया 'भैया' का कत्ल

एक युवक को अपने पड़ोस में रहने वाली भाभी से प्रेम हो गया. प्रेम नाजायज संबधों में बदला तो भाभी के पति यानी भैया से युवक की रंजिश हो गई. रंगेहाथ पकड़े जाने पर युवक ने भाभी के पति को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है.

मेरठ: एक युवक को अपने पड़ोस में रहने वाली भाभी से प्रेम हो गया. प्रेम नाजायज संबधों में बदला तो भाभी के पति यानी भैया से युवक की रंजिश हो गई. रंगेहाथ पकड़े जाने पर युवक ने भाभी के पति को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है. हमले का दौरान घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीवी के साथ प्रेमी को देखकर आक्रोशित हुआ था अमित मेरठ के मलियाना की झिलमिल कालोनी के निवासी अमित उर्फ डब्बू की उसी के पड़ोसी गौरव ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के पीछे मृतक की पत्नी से हत्यारोपी के नाजायज ताल्लुकातों की कहानी सामने आ रही है. बीती रात (बुधवार) स्पोर्ट्स फैक्ट्री में कर्मचारी अमित जब अपने घर आया तो उसकी पत्नी अलका के साथ गौरव मौजूद था. अमित ने गौरव के सामने ही पत्नी से विरोध जताया तो गौरव अलका की पैरोकारी में उतर आया. मामला इतना बढ़ा कि गौरव ने अमित को चाकुओं से गोदकर मार डाला. इसी दौरान सामने आये अमित के पिता पर भी गौरव ने चाकू से प्रहार किये. अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया. वारदात के दौरान अमित से गुत्थमगुत्था गौरव को भी चाकू लगे हैं. कई साल से गौरव से थे अलका के रिश्ते गौरव और अमित का घर झिलमिल कालोनी में आसपास है. अमित की गैर-मौजूदगी में उसकी पत्नी अलका के साथ गौरव के प्रेम संबध हो गये थे. 5 महीने पहले जब कालोनी के लोगों से अमित को इन संबधों के बारे में पता चला तो उसने अलका से सुधर जाने को कहा. मगर रिश्ते सूधारने के बजाय अलका अमित से ज्यादा गौरव को तवज्जो देने लगी. पति-पत्नी के बीच तल्खी इतनी बढ़ चुकी थी कि कुछ दिन पहले अलका ने गौरव को कुछ रूपये दे दिये और जब अमित को इसका पता चला तो उसने अलका की पिटाई कर दी. सूत्रों की मानें तो अलका गौरव के साथ रहना चाहती थी और अमित से निजात पाने के लिए हर कोशिश कर रही थी. पुलिस ने अलका को फिलहाल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और आरोपी गौरव घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है. अवैध संबधों ने बिगाड़ा जन्म-जन्म का रिश्ता कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता जन्म जन्मान्तर का होता है. मगर अब आधुनिकता की दौड़ में विवाहेत्तर संबधों की चाह इस रिश्ते की शक्ल बिगाड़ रही है. अमित और अलका के रिश्तों में भी नाजायज रिश्तों की चाह कत्ल का कारण बनी है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने हत्या के पीछे अवैध संबधों की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी. अलका से गौरव के बारे में पूछताछ की जा रही है. अलका के गौरव से रिश्तों के ही चलते परिवार में कलह पैदा हुई थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haryana News: अब हरियाणा पुलिस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड! CM सैनी ने किया 5000 बॉडी कैमरों का बड़ा ऐलान
अब हरियाणा पुलिस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड! CM सैनी ने किया 5000 बॉडी कैमरों का बड़ा ऐलान
UP Weather: यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
यूपी में होली पर बदलने वाला है मौसम? IMD ने दिया बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चढ़ेगा पारा
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
Indore News: सीवर चैंबर की सफाई के दौरान 2 कर्मचारियों की मौत, CM ने किया 30 लाख मुआवजे का ऐलान
इंदौर में सीवर चैंबर की सफाई के दौरान 2 कर्मचारियों की मौत, CM ने किया 30 लाख मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget