एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: कोर्ट ने 20 जनवरी तक फैसला टाला, ब्रजेश ठाकुर की याचिका पर CBI से मांगा जवाब

इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने एक याचिका दाखिल कर कहा कि इस मामले में गवाहों की गवाही विश्वसनीय नहीं है. इस पर कोर्ट ने दो दिनों के भीतर सीबीआई को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

नई दिल्ली: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न और शारीरिक प्रताड़ना मामले की सुनवाई कर रही एक कोर्ट ने अपना फैसला एक बार फिर 20 जनवरी के लिये टाल दिया. इससे पहले, कोर्ट ने इस मामले में फैसला पिछले साल नवंबर में एक महीने के लिये स्थगित किया था और फिर इसे 14 जनवरी के लिये टाल दिया था. साथ ही, कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की एक याचिका पर सीबीआई को दो दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

दरअसल, ब्रजेश ठाकुर ने एक याचिका दायर कर दावा किया है कि मामले में गवाहों की गवाही विश्वसनीय नहीं हैं. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ कुलश्रेष्ठ ने सीबीआई को दो दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. उन्होंने मामले में फैसला तीसरी बार और 20 जनवरी के लिए टाल दिया. याचिका में कहा गया है कि सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आठ जनवरी को एक स्थित रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें उसने कहा था कि बालिका गृह की कुछ लड़कियां जिंदा हैं, जिनके बारे में यह माना गया था कि उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई है.

ब्रजेश ठाकुर की याचिका अधिवक्ता पी के दूबे और धीरज कुमार के मार्फत दायर की गई है. याचिका में दावा किया गया है कि बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में अभियोजन के गवाह विश्वसनीय नहीं हैं क्योंकि हत्या के आरोपों की जांच उनके बयानों पर आधारित हैं.

इसमें कहा गया है, ‘‘यह जिक्र करना मुनासिब होगा कि हत्या के आरोपों की जांच पीड़ितों द्वारा दिए गए बयानों पर आधारित थी, जो मामले में अभियोजन के गवाह थे. उन्होंने अदालत के समक्ष आरोपी के समक्ष झूठे आरोप लगाए जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ हत्या से जुड़े आरोप भी शामिल हैं.’’ याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि अभियोजन द्वारा बनाया गया मामला झूठा, काल्पनिक और मनगढ़ंत है.

मध्य प्रदेशः भील जाति के विवादित सवाल पर सियासी बवाल, कमलनाथ ने कहा- दोषियों को दंड मिलना चाहिए

इसमें कहा गया है, ‘‘इन तथ्यों से यह साबित होता है कि उल्लेख किए गए अभियोजन के गवाह भरोसे लायक नहीं हैं और उन्होंने न सिर्फ जांच एजेंसी बल्कि अदालत को भी गुमराह किया है.’’ कोर्ट ने पहले आदेश एक महीने के लिए 14 जनवरी तक टाल दिया था. उस समय मामले की सुनवाई कर रहे जज सौरभ कुलश्रेष्ठ छुट्टी पर थे.

इससे पहले अदालत ने नवंबर में फैसला एक महीने के लिए टाल दिया था. तब तिहाड़ केंद्रीय जेल में बंद 20 आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी की सभी छह जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल के कारण अदालत परिसर नहीं लाया जा सका था. कोर्ट ने 20 मार्च, 2018 को ठाकुर समेत आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किये थे.

कोर्ट ने अंतिम दलीलें पूरी होने पर 30 सितंबर को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. इस मामले में बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था क्योंकि ये आरोप लगाए गए थे कि ठाकुर का उनके पति से संपर्क था. मंजू को आठ अगस्त 2018 को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. आरोपियों में आठ महिलाएं और 12 पुरुष हैं.

शेल्टर होम का संचालक बिहार पीपुल्स पार्टी का पूर्व विधायक ब्रजेश ठाकुर था. कोर्ट ने बलात्कार, यौन उत्पीड़न, यौन शोषण, नाबालिगों को नशीली दवाइयां देना, आपराधिक भयादोहन आदि अन्य आरोपों को लेकर सुनवाई की. ब्रजेश ठाकुर और उसके बालिका गृह के कर्मचारियों पर और बिहार समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों पर आपराधिक साजिश रचने, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा लड़कियों पर हमले की रिपेार्ट करने में नाकाम रहने के आरोप हैं.

आरोपों में बच्चियों से निर्ममता बरतने के अपराध भी शामिल हैं जो किशोर न्याय अधिनियम के तहत दंडनीय हैं. इन अपराधों के लिए अधिकतम उम्र कैद की सजा का प्रावधान है. बंद कमरे में चली मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने विशेष अदालत से कहा कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं.

हालांकि, आरोपियों ने दावा किया है कि सीबीआई ने निष्पक्ष जांच नहीं की है. यह मामला यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत दर्ज है और इसमें अधिकतम सजा के रूप में उम्र कैद का प्रावधान है. यह मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सात फरवरी को बिहार के मुजफ्फरपुर की एक स्थानीय कोर्ट से दिल्ली में साकेत जिला अदालत परिसर स्थित एक पॉक्सो कोर्ट को ट्रांसफर किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने बालिका गृह में करीब 30 लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न पर संज्ञान लिया था और इसकी जांच सीबीआई को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'आमदनी कम और खर्च ज्यादा...', गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों पर यूपी की गृहिणियों ने क्या कहा?
'आमदनी कम और खर्च ज्यादा...', गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों पर यूपी की गृहिणियों ने क्या कहा?
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
राजस्थान: टोंक में दो समुदाय आमने-सामने, रातभर पत्थरबाजी के बाद शांति, पुलिस कर रही फ्लैग मार्च
राजस्थान: टोंक में दो समुदाय आमने-सामने, रातभर पत्थरबाजी के बाद शांति, पुलिस कर रही फ्लैग मार्च
पटना: नीट छात्रा मौत मामले में अब POCSO एक्ट के तहत होगी जांच, मां-बाप और सहेली के बयान होंगे दर्ज
पटना: नीट छात्रा मौत मामले में अब POCSO एक्ट के तहत होगी जांच, मां-बाप और सहेली के बयान होंगे दर्ज

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ृी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने बटोरे चिल्लर, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ृी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने बटोरे चिल्लर, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल देगी सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल देगी सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
Embed widget