एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने दी सोशल मीडिया पर दस्तक, ट्विटर पर एक्टिव हुआ वेरिफाइड अकाउंट

प्रियंका के 23 जनवरी को सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा के बाद से वह सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया में छाईं हुई हैं. प्रियंका फेसबुक और ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी से उनकी चर्चा और अधिक बढ़ेगी.

नई दिल्ली: राजनीति में कदम रखने के साथ ही प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर भी दस्तक दे दी है. ट्विटर पर प्रियंका का वेरिफाइड अकाउंट भी एक्टिव हो गया है. ट्विटर पर @priyankaGandhi के नाम प्रियंका गांधी ट्विटर हैंडल है. ट्विटर पर आते ही तेजी से उनके फॉलोवर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक प्रियंका के सोशल मीडिया कैंपेन का जिम्मा कांग्रेस की सोशल मीडिया व डिजिटल कम्युनिकेशन की प्रभारी दिव्या स्पंदना ही संभालेंगी. दिव्या के व्यंग्यात्मक पोस्ट और ट्वीट गाहे-बगाहे धूम मचाते रहते हैं.

प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से राजनीति के गलियारों के भीतर और बाहर काफी चर्चा है. कांग्रेस उनकी इस छवि का सोशल मीडिया के जरिए चमकाने की कोशिश में है. राहुल गांधी की ही तरह प्रियंका के भाषणों के लिए भी एक यूट्यूब चैनल शुरू किया जा सकता है जहां उनके भाषणों की लाइव स्ट्रीमिंग हो सके और लोगों से बातचीत की जा सके.

प्रियंका के 23 जनवरी को सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा के बाद से वह सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया में छाईं हुई हैं. वह फेसबुक और ट्विटर पर वह ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी से से उनकी चर्चा और अधिक बढ़ेगी.

अपनी परंपरावादी सोच से आगे बढ़ते हुए कांग्रेस अब तेजी से सोशल मीडिया के महत्व को समझ रही है और इस पर सक्रिय भी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तर्ज पर कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया सेल बना लिए हैं और उसके अधिकतर नेता फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय हैं और खुद इसमें सबसे आगे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी नजर आते हैं जिनके ट्वीट कई बार चर्चा में रहते हैं. देश की लगभग 50 करोड़ आबादी की इंटरनेट तक पहुंच को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपना रवैया बदला है.

कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने के बाद आज 11 फरवरी को प्रियंका गांधी का यूपी के लखनऊ में पहला रोड शो है. प्रियंका के आने से कांग्रेस नेताओं में काफी उत्साह है. एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक शहर पूरी तरह कांग्रेस की झंडियों, बैनर, होर्डिंग्स से पटा हुआ है.

प्रियंका का ऑफिस नेहरू भवन में बनाया गया है. कांग्रेस महासचिव बनने के बाद वे चार दिनों तक पार्टी के नेताओं के साथ नेहरू भवन में बैठक करेंगी. राहुल गांधी ख़ुद अपनी बहन प्रियंका को लेकर लखनऊ आ रहे हैं. कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले इस यात्रा को राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार के शंखनाद के तौर पर देख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के आरोपों पर JDU का बड़ा बयान, AD सिंह के हार का कारण कौन?
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के आरोपों पर JDU का बड़ा बयान, AD सिंह के हार का कारण कौन?
LPG Crisis: गैस किल्लत से बचने के लिए दुकानदारों ने खोजा नया तरीका, दिल्ली में डीजल भट्टियों की मांग तेज
गैस किल्लत से बचने के लिए दुकानदारों ने खोजा नया तरीका, दिल्ली में डीजल भट्टियों की मांग तेज
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
Gorakhpur News: पूर्व पार्ष राजकुमार चौहान की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
गोरखपुर: पूर्व पार्ष राजकुमार चौहान की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget