एक्सप्लोरर

बिहार की स्थिति खराब, नीतीश कुमार खुद को जिम्मेदार क्यों नहीं मानते- रघुवंश प्रसाद सिंह

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि एक दो दिन की बारिश में सरकारी सिस्टम की पोल खुल गई. उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस नकारे सिस्टम के लिए नीतीश कुमार खुद को जिम्मेदार क्यों नहीं मानते हैं.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया. उन्होंन कहा कि बिहार की वर्तमान स्थिति बेहद ही खराब होती जा रही है. पटना जलजमाव को लेकर सीएम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो से तीन दिनों की बारिश ने सरकार की सारी पोल खोल दी. सारे सरकारी सिस्टम इस जलजमाव में फेल नजर आए. आखिर नीतीश कमार इस नाकार सिस्टम के लिए अपने आप को जिम्मेदार क्यों नहीं मानते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री में सरकार ने खर्चा बढ़ा दिया है. पूरे प्रदेश में साढ़े नौ लाख दाखिल खारिज लंबित हैं. वहीं जमाबंदी रसीद की वजह से रजिस्ट्री नहीं की जा सकेगी. इस वजह से सितंबर महीने में रजिस्ट्री कराने के लिए सैकड़ों लोगों की लाइन लगी हुई है. आरजेडी नेता ने कहा कि जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह सरकार गरीब विरोधी सरकार है.

PoK में सेना की कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा- जब जब चुनाव होता है, सर्जिकल स्ट्राइक हो जाती है

आखिर नीतीश कुमार अब तक सोए क्यों हैं?

इसके अलावा विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रघुवंश प्रसाद में कहा कि आज बिहार में हर तरफ भगदड़ और कत्लेआम की स्थिति उत्पन्न है. जहां देखो लूटपाट, हत्या और रेप जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं. अखबार के  पहले और दूसरे पन्नों में  सिर्फ और सिर्फ मर्डर, लूट और रेप जैसी खबरें ही छपती हैं. आखिर नीतीश कुमार अब तक सोए क्यों हुए हैं? आम जनता गौ की तरह हर चीज को सहन कर रही है लेकिन कभी-कभी शेर का रूप भी धारण करती है.

शराबंदी का मखौल खुद पुलिस वाले उड़ाते हैं

आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है लेकिन इसका मखौल खुद पुलिस वाले हैं उड़ाते हैं. कई पुलिस वालों के घर से लगातार शराब बरामद की जा रही है. हाल ही की घटना मुजफ्फरपुर में एक दरोगा के घर से शराब को बरामद किया गया. जब-जब जब्ती का आंकड़ा मांगा जाता है तो जब्ती के अनुसार शराब कम पाई जाती है. यह कह कर टाल दिया जाता है कि शराब चूहा पी गया. रघुवंश प्रसाद ने सवाल उठाया है कि जब बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद शराब राज्य में कैसे आ जाता है.

गिरिराज सिंह के बदले सुर, कहा- बिहार में अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा

शिक्षकों की कमी को लेकर नीतीश को घेरा

शिक्षा को लेकर रघुवंश प्रसाद ने कहा कि आज शिक्षकों की कमी की वजह से शिक्षा का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है. माध्यमिक स्कूल हो या हाई स्कूल सभी जगहों पर शिक्षकों की भारी कमी पाई गई है. सरकारी स्कूलों में सिर्फ खिचड़ी का भोग लगाया जाता है. जहां पर पचास बच्च् होते हैं वहां डेढ़ सौ की संख्या दिखाई जाती है. यही बिहार सरकार की भ्रष्ट नीति है. हर तरफ लूट खसोट मचा हुआ है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, CM सुक्खू बोले- सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी हाई-एंड तकनीक
HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, CM सुक्खू बोले- सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी हाई-एंड तकनीक
Bharatpur News: दान में दी गई जमीन पर बनी मंदिर में बोर्ड लगाने पर विवाद, दो गांव के लोग आमने-सामने
दान में दी गई जमीन पर बनी मंदिर में बोर्ड लगाने पर विवाद, दो गांव के लोग आमने-सामने
पांढुर्णा: रात के अंधेरे में सौंसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 45 लाख कैश बरामद, आयकर टीम कर रही जांच
पांढुर्णा: रात के अंधेरे में सौंसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 45 लाख कैश बरामद, आयकर टीम कर रही जांच

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget