एक्सप्लोरर

बिहार: जनता की सहानुभूति लालू यादव और आरजेडी के साथ, सभी सीटों पर जीतेगा महागठबंधन- रघुवंश प्रसाद सिंह

आरजेडी के सीनियर नेता ने मंगलवार को वैशाली लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने दावा किया कि इस बार महागठबंधन बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतेगी. इस सीट पर छठे चरण के तहत 12 मई को वोटिंग होनी है.

Lok Sabha Election 2019: राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि लालू यादव के चुनाव प्रचार में नहीं होने से पार्टी को प्रबंधन को लेकर थोड़ा नुकसान हुआ है लेकिन जनता की सहानुभूति उनके और पार्टी के साथ है और जनता ही हमें जीत दिलायेगी. वैशाली लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज मंगलवार को पर्चा दाखिल किया. इस सीट पर छठे चरण के तहत 12 मई को वोटिंग होनी है.

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘‘इस बार चुनाव में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की कमी महसूस हो रही है. हमारे प्रबंधन के लोग भी उनकी कमी महसूस कर रहे हैं. लेकिन जनता की सहानुभूति उनके और पार्टी के साथ है और जनता ही हमें जीत दिलायेगी.’’ उन्होंने कहा कि ऐसे ही मामलों में कई लोग जमानत पर है और इसे जनता देख रही है. इसलिये जनता ही उनकी लड़ाई लड़ रही है और जनता का आशीर्वाद आरजेडी को मिलेगा.

आरजेडी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ बड़ी बड़ी बातें करने में राहुल गांधी से आगे हैं, बाकी कार्यों में वे पीछे हैं जिसका परिणाम हाल में तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी की छांव में नीतीश कुमार बचना चाहते हैं जबकि उनके शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है और कई घोटाले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि इस बार नीतीश कुमार की हवा उड़ जाएगी और वे कहीं नहीं टिकेंगे.

रघुवंश प्रसाद ने कहा कि वैशाली में उन्हें चुनौती नहीं है क्योंकि अब लोगों ने वैशाली की गरिमा का प्रश्न बना लिया है. उन्होंने कहा कि उनके पास धनबल है तो हमारे पास जनबल है... धन बल के अहंकार को जनबल का संस्कार सफाया करेगा. आरजेडी उपाध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत चुनाव लड़ रहा है और यह लड़ाई देश को बचाने के लिए है. उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान और आरक्षण पर खतरा मंडरा रहा है और हम संविधान और देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. वैशाली सीट से ही एनडीए की ओर से एजलेपी प्रत्याशी बीना देवी ने नामांकन दाखिल किया है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित कई नेता मुजफ्फरपुर पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांगली: मां ने ठुकराया-अस्पताल ने अपनाया! नवराज को 3 महीने तक डॉक्टरों और नर्सों ने पाला
सांगली: मां ने ठुकराया-अस्पताल ने अपनाया! नवराज को 3 महीने तक डॉक्टरों और नर्सों ने पाला
Gujarat News: अमरेली में बोले केजरीवाल- 'बीजेपी के 30 साल के कुशासन से गुजरात को दिलाएंगे' मुक्ति
Gujarat News: अमरेली में बोले केजरीवाल- 'बीजेपी के 30 साल के कुशासन से गुजरात को दिलाएंगे' मुक्ति
हापुड़ में बेटी की शादी पर भारी पड़ा सिलेंडर, समय पर नहीं मिली गैस तो रोकनी पड़ी बारात, टली शादी
हापुड़ में बेटी की शादी पर भारी पड़ा सिलेंडर, समय पर नहीं मिली गैस तो रोकनी पड़ी बारात, टली शादी
Bihar News: CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज समापन, पटना-नालंदा को मिलेंगी बड़ी योजनाएं
CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज समापन, पटना-नालंदा को मिलेंगी बड़ी योजनाएं

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
2,000 किलोमीटर दूर से किसने खोला भारत के लिए खजाना? जहाज भरकर आ रही LPG
Amethi News: अमेठी में अनोखा डोनेशन अभियान, ईरान के समर्थन में जुटा पूरा गांव, बच्चों ने भी तोड़ी गुल्लक
अमेठी में अनोखा डोनेशन अभियान, ईरान के समर्थन में जुटा पूरा गांव, बच्चों ने भी तोड़ी गुल्लक
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 14 यात्री
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
राजस्थान रॉयल्स का पूर्व खिलाड़ी कैसे बना RCB टीम का चेयरमैन? बेहद दिलचस्प है कहानी
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Viral Video: भाई दूसरी दुनिया में है... मुंह में बीड़ी दबाए एक ही पोजीशन में घंटों खड़ा रहा शख्स, वीडियो वायरल
Embed widget