एक्सप्लोरर

बढ़ते अपराध पर रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी-जेजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- अपराधियों का दास बन चुका है कानून

हरियाणा के कैथल में कार्यकर्त्ताओं से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि हरियाणा में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. कानून का शासन अपराधियों की दासी बन चुका है.

चंडीगढ़: हरियाणा के कैथल से पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला आज कैथल में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे. जिस हौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल जाना. सुरजेवाला ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर बीजेपी-जेजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराधी बेखौफ हैं, जिससे हरियाणावासी भयभीत हैं और कानून का शासन अपराधियों का दास बन चुका है.

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में हर 24 घंटे में चार रेप, तीन हत्याएं, 10 अपहरण और पांच बच्चों का यौन शौषण हो रहा है. सुरजेवाला ने क्राइम के आंकड़ों का हवाला देते हुए अपनी बात कही. उनका कहना है कि हरियाणा की गठबंधन सरकार सत्ता के नशे में इतनी मदहोश है कि उन्हें हरियाणा के हितों से कोई सरोकार नहीं है.

टोल प्लाज़ा को लेकर सुरजेवाला ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर तंज कसा कि उन्होंने वादा किया था कि मय्यड़ से टोल के खम्बे उखाड़ फेंक देंगे लेकिन क्या मालूम था खुद की विधान सभा खटकड में ही टोल लगवा देंगे? सुरजेवाला ने पूछा कि नरवाना-जींद टोल लगने के कारण नरवाना से जींद और जींद से नरवाना सफ़र करने वाली जनता पर बस किराया की बढ़ोतरी से आम जनमानस की कमर क्यों तोड़ी जा रही है? हरियाणा की गठबंधन सरकार जवाब दें कि ये नाजायज़ बोझ क्यों? क्या नरवाना-उचाना-जींद से जेजेपी-बीजेपी के विधायक चुनने की सज़ा दे रहे हैं?

सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार का एक नया मूल मंत्र बन गया है कि हर चीज छिपाओ. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की जनता से किसानों की आत्महत्या के आंकड़े, बेरोजगारी के आंकड़े, नोटबंदी की सच्चाई, असली जीडीपी के आंकड़े, दीवार के पीछे गरीबी और अब 40 साल में सबसे कम खपत के भी आंकड़े छिपा रही है.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि 72 साल से चल रही नवरत्न कंपनियों को मोदी सरकार ने 5 साल में नुकसानरत्न बना दिया है. सुरजेवाला ने बताया कि मुनाफे में चल रही BPCL, SCI, CONCOR, THDC, NEEPCO को बेचने के बाद बीजेपी अब 46 सरकारी कंपनियो को बेच रही है. इसके साथ ही अब BSNL, MTNL, Air India और LIC के बाद ONGC भी बर्बादी की लाइन में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 26 अप्रैल को वोटिंग, 28 अप्रैल को आएंगे नतीजे
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 26 अप्रैल को वोटिंग, 28 अप्रैल को आएंगे नतीजे
वाराणसी में दर्दनाक हादसा, मदरसे के हॉल में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
वाराणसी में दर्दनाक हादसा, मदरसे के हॉल में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
Rohtas News: भांजे ने मामा को मारी गोली, दिनदहाड़े हत्या से रोहतास में हड़कंप, जानें पूरा मामला
बिहार: भांजे ने मामा को मारी गोली, दिनदहाड़े हत्या से रोहतास में हड़कंप, जानें पूरा मामला
चंडीगढ़: बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, शुरुआती जांच में क्रूड बम जैसी चीज, जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़: बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, शुरुआती जांच में क्रूड बम जैसी चीज, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल की बूंद-बूंद को मोहताज हुआ कंगाल पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइंस को सुनाया फरमान- टैंक भरकर लाओ वरना वापस नहीं...
तेल की बूंद-बूंद को मोहताज हुआ कंगाल पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइंस को सुनाया फरमान- टैंक भरकर लाओ वरना वापस नहीं...
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget