एक्सप्लोरर

यूपी: रेल हादसों से बचाएगी आरडीएसओ की खास स्कैन डिवाइस

आरडीएसओ के अधिकारियों के मुताबिक, अल्ट्रासोनिक स्कैन डिवाइस तैयार कर ली गई है. इस डिवाइस की मदद से रेल पटरियों में टूट-फूट तुरंत पकड़ में आ जाएगी और हादसों को टालना आसान हो जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने एक ऐसी अनोखी डिवाइस तैयार की है, जिसकी मदद से रेलवे को ट्रेन के गुजरने से पहले ही टूटी पटरियों की जानकारी मिल जाएगी. इस उपकरण की मदद से आए दिन होने वाले रेल हादसों से बचा जा सकता है. यह उपकरण अगले तीन महीने के भीतर लगना शुरू हो जाएगा.

आरडीएसओ के अधिकारियों के मुताबिक, अल्ट्रासोनिक स्कैन डिवाइस तैयार कर ली गई है. इस डिवाइस की मदद से रेल पटरियों में टूट-फूट तुरंत पकड़ में आ जाएगी और हादसों को टालना आसान हो जाएगा.

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, विभाग रेल पटरियों में टूट-फूट से निपटने के लिए अभी तक सिंगल और डबल रेल टेस्टर स्कैन विधि का इस्तेमाल करता आ रहा था. लेकिन अब दो से तीन महीने में यह मशीन ट्रैक पर लगनी शुरू हो जाएगी और जल्द ही इसका असर दिखने लगेगा.

रेलवे इस तरह के आधुनिक डिवाइस की कमी लंबे अरसे से महसूस कर रहा था. इस डिवाइस के बनने के बाद पटरियों की बेहतर तरीके से जांच की जा सकेगी. इससे रेल हादसों पर लगाम लगने की उम्मीद है.

आरडीएसओ के कार्यकारी निदेशक नवीन कुमार सिन्हा ने कहा, "नई डिवाइस से काफी उम्मीद बंधी है. रेलवे पटरियों में टूट-फूट व अन्य खामियां पकड़ने के लिए अभी तक सिंगल और डबल रेल टेस्टर स्कैनर विधि का इस्तेमाल करता आ रहा है. इस तकनीक में किसी भी तरह की खामियों का डाटा लगातार रिकॉर्ड नहीं हो पाता है."

उन्होंने बताया कि पुरानी तकनीक के इस्तेमाल में एक ऑपरेटर की भी जरूरत पड़ती थी, जो डाटा पर लगातार नजर रखे रहता था. ऑपरेटर अगर सतर्क नहीं हुआ तो सही डाटा नहीं मिल पाता था.

आरडीएसओ के इस वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पटरियों की खामियां पकड़ने के लिए इससे उन्नत तकनीक अल्ट्रासोनिक स्कैन विधि विकसित कर ली गई है. इसके जरिए पटरियों की जांच बेहतर तरीके से की जा सकेगी. साथ ही इसमें ऑपरेटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. यह अपने आप समय व स्थान का डाटा रिकार्ड करता रहेगा. इसे बाद में देखा जा सकेगा.

सिन्हा ने बताया कि साथ ही पुरानी पटरियों के स्कैन से तुलना करने पर पटरियों के बदलाव की जानकारी भी हो सकेगी. आरडीएसओ ने सभी जोनल रेलवे को डिवाइस को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया है.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, देशभर में रेल हादसों की वजह से लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ती है. कई हादसों में जांच रिपोर्ट के बाद भी अक्सर इस बात की जानकारी सामने आती है कि पटरी टूटी होने की वजह से हादसा हुआ. इस नई डिवाइस के लगने के बाद तरह के हादसों पर रोक लगने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिद्वार: होली से पहले पुलिस ने बरामद किए 140 खोए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
जीतन राम मांझी ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- 'सबूत कमजोर थे इसलिए हुए बरी'
दिल्ली में 19 मार्च को किसानों की महापंचायत, MSP लागू कराने सहित ये मांगें शामिल
दिल्ली में 19 मार्च को किसानों की महापंचायत, MSP लागू कराने सहित ये मांगें शामिल
PUSU Election Live: छात्र संघ चुनाव की मतगणना जारी, तेज प्रताप यादव के समर्थित उम्मीदवार की जीत
PUSU Election Live: छात्र संघ चुनाव की मतगणना जारी, तेज प्रताप यादव के समर्थित उम्मीदवार की जीत

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
Video: शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी, वीडियो वायरल
शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी
Embed widget