एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: शिवपाल ने ली समाजवादी पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी

इटावा: उत्तर प्रदेश विधानससभा चुनाव में हुई समाजवादी पार्टी की करारी हार के बीच जसवंतनगर की अपनी सीट से जीते एसपी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने हार की जिम्मेदारी ली है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए संघर्ष करने की बात कही है.

शिवपाल ने रविवार को कहा कि वह हार की जिम्मेदारी खुद ले रहे हैं. इटावा की तीन सीटों में से सिर्फ जसवंतनगर सीट पर ही एसपी का कब्जा हो सका. इस सीट पर शिवपाल एसपी के उम्मीदवार थे. कार्यकर्ताओं को अपनी जीत के प्रति आभार जताते और होली की शुभकामनाएं देते हुए शिवपाल ने कहा, ‘‘हम संघर्ष करेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे.’’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिम्मत नहीं हारने की अपील करते हुए कहा, ‘‘एसपी जहां से शुरू हुई है आज वहीं आ गई, लेकिन हम लोग पीछे नहीं हटेंगे.’’ विधानसभा चुनाव में एसपी की करारी हार हुई. पार्टी मात्र 47 सीटें जीत सकी. इस हार में पार्टी के 30 से ज्यादा मंत्री भी हार गए.

हार के लिए कोई नहीं जिम्मेदार: मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के लिए कल तक कांग्रेस से गठबंधन को वजह बताने वाले एसपी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव आज ऐसा नहीं मानते हैं. उन्होंने रविवार को कहा कि पार्टी की हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. रविवार को होली के लिए इटावा के सैफई आए मुलायम ने कहा, "पार्टी की हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं हैं. हम लोग जनता को प्रभावित नहीं कर पाए. हार की कोई वजह नहीं है."

उन्होंने कहा, "बीजेपी ने लोकसभा के चुनाव में वायदे किए थे, उनको वह पूरा नहीं कर पाई. लेकिन फिर जनता से इस बार जीतने के बाद वायदे पूरे करने को कहा है कि रोजगार देंगे, भत्ता देंगे. देखना है कि बीजेपी कितना वायदा पूरा करता है."

पार्टी की हार को लेकर उन्होंने कहा, "सभी पार्टी हार के बाद समीक्षा करती हैं हम भी समीक्षा करेंगे. पहले होली का त्योहार मना लें." मुलायम ने फिर कहा, "पहले भी हम चुनाव हारे थे तब तो 17 एवं 18 ही सीटें आई थी जो बहुत कम थी. उस समय के बाद हम लोगों ने चार बार सरकार बनाई. इस बार हारे हैं तो हम लोग फिर सरकार बना कर दिखा देंगे."

कांग्रेस ने मुझे हरवा दिया: रविदास मेहरोत्रा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मध्य विधानसभा सीट पर मात्र 5094 मतों से पराजय का सामना करने वाले वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने कांग्रेस पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मारूफ खां के रूप में अपना प्रत्याशी उतारकर उन्हें चुनाव हरवा दिया. माना जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से मारूफ खां के खड़े होने से यह वोट बंट गया और बीजेपी को फायदा हो गया.

रविदास ने रविवार को कहा, "क्षेत्र में उन्हें पराजय मिलने से न सिर्फ उनकी छवि खराब हुई है, बल्कि पूरे प्रदेश में एसपी के खिलाफ गलत संदेश भी गया है. उनकी हार के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस जिम्मेदार है. कांग्रेस उम्मीदवार मारूफ ने 12921 वोट काट लिए. यदि कांग्रेस अपना उम्मीदवार न खड़ा करती तो वह वोट उन्हें मिल जाते." समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन बरकरार रहने संबंधी सवाल पर रविदास ने कहा कि वह इस संबंध में पार्टी फोरम के सामने अपनी बात रखेंगे.

बता दें कि लखनऊ की मध्य विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बृजेश पाठक 78,400 मत पाकर विजयी हुए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा को 73,306 मत मिले हैं तो तीसरे नंबर पर बीएसपी उम्मीदवार राजीव श्रीवास्तव को 24,313 और कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल मारूफ खां को 12921 मत मिले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget