एक्सप्लोरर

जयपुर के बाजारों में लौटी रौनक, 70 दिन बाद खुली दुकानें, ग्राहकों ने की खरीददारी

राज्य सरकार ने पर्यटन स्थलों, किले और महलों को सैलानियों के लिए खोलने की तैयारी कर ली है. पुरातात्विक स्मारकों में पहले दो सप्ताह तक पर्यटकों को प्रवेश मुफ्त रहेगा.

जयपुरः लॉकडाउन के चलते पिछले 70 दिनों से कर्फ्यू में चल रहे जयपुर के पुराने इलाके में अनलॉक 1 के शुरू होते ही रौनक लौट रही है. राज्य सरकार ने भी बेपटरी हो चुकी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए पर्यटन स्थलों, किले और महलों को सैलानियों के लिए खोलने की तैयारी कर ली है.

जयपुर के विश्व प्रसिद्ध हवा महल में लंबे समय बाद लोक कलाकारों की गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं. क़रीब 67 दिनों बाद हवा महल में ये नज़ारा दिखा. पर्यटन विभाग ने यहां सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं. मंगलवार से जब सैलानी यहां आएंगे, तो उन्हें रंगारंग कार्यक्रम अलग-अलग पुरातत्व स्मारकों पर दिखाई देंगे.

पुरातत्व स्मारकों में पहले दो हफ्ते तक पर्यटकों को प्रवेश मुफ्त रहेगा. इसके बाद तीसरे हफ्ते पर्यटकों से सिर्फ़ आधा प्रवेश शुल्क लिया जाएगा. हवा महल में पिछले कई सालों से टूरिस्ट गाइड का काम कर रहे राजकुमार शर्मा के मुताबिक पिछले दो ढाई महीनों से आमदनी बंद हो चुकी है और उधार लेकर घर खर्च चलाया है. अब उम्मीद बंधी है कि सब कुछ पहले जैसा हो सकेगा.

पुरातत्व स्मारकों को आम पर्यटकों के लिए खोलने से पहले प्रशासन अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर रहा है. पर्यटन स्थल में प्रवेश से पहले सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजर जैसी तमाम आवश्यक बातों का ध्यान रखा जा सके इसकी पूरी तैयारी है.

दूसरी तरफ़ दो महीने से कर्फ्यू में चल रहे जयपुर के परकोटे इलाके में अब सामान्य कामकाज शुरू हो रहा है. पुराने जयपुर के रामगंज इलाक़े में एक के बाद एक सैंकड़ों कोरोना पॉजिटिव लोग मिलने के बाद पूरे परकोटे में कर्फ़्यू लागू करना पड़ा था.

अब प्रशासन ने जौहरी बाज़ार, किशन पोल बाज़ार, चौड़ा रास्ता और त्रिपोलिया बाज़ार समेत कई बाज़ार खोलने की अनुमति दे दी है. सोमवार को बाज़ारों में दुकाने खुलीं और बाज़ारों में भीड़-भाड़ भी दिखने लगी.

दुकानदार अपने दुकानों को संभालते नज़र आए. हालांकि अभी कपड़े और जेवरात की दुकानों से ग्राहक नदारद हैं, लेकिन कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्दी ही ग्राहक बढ़ेंगे.

जौहरी बाज़ार के कपड़ा कारोबारी संदीप ने जब अपनी दुकान 70 दिनों बाद खोली, तो उन्होंने दुकान का हाल देखकर अपना माथा पकड़ लिया. चूहों ने उनका लाखों का माल कुतर डाला. दूसरे कारोबारी भी लॉकडाउन में हुए नुक़सान से परेशान दिखे. अब लोगों की उम्मीद बस इसी पर टिकी है कि जल्द सब पटरी पर लौट आए.

जम्मू कश्मीर में 8 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, स्थिति को देखते हुए होगा आगे का फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, शादी के कार्यक्रम में हमले की कोशिश, सामने आया वीडियो
जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, शादी के कार्यक्रम में हमले की कोशिश, सामने आया वीडियो
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
यूपी के सभी पार्क, खेल मैदान और खुली जगहों की लिस्ट तैयार हो, HC ने क्यों दिया निर्देश?
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा
19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ADG ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget