एक्सप्लोरर

सुपर-30 के आनंद कुमार के बचाव में आए तेजस्वी समेत कई नेता, कहा- यह छवि धूमिल करने की चाल

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने लोगों को आनंद के साथ खड़े होने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा है कि प्रत्येक बिहारी को आनंद की उपलब्धियों और पुरस्कारों पर गर्व है.

पटना: आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए देशभर में मशहूर संस्थान 'सुपर 30' को कुछ लोगों के जरिए बदनाम करने की साजिश की तेजस्वी यादव ने निंदा की है. वहीं केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी आनंद कुमार का बचाव किया है.

तेजस्वी यादव ने लोगों को आनंद के साथ खड़े होने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा है कि हर बिहारी को आनंद की उपलब्धियों और पुरस्कारों पर गर्व है. उन्होंने राज्य के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से प्रसिद्धि पाई है. उन्होंने गरीब बच्चों को मार्गदर्शन देकर नया जीवन दिया है. उन्होंने कहा कि यह उनके साथ खड़े होने का वक्त है. आरजेडी नेता ने कहा कि आनंद कुमार को बदनाम करने के लिए कुछ ताकतें मीडिया में सुपर 30 के खिलाफ गलत प्रचार करवा रही हैं. उन्होंने कहा कि आनंद गरीब बच्चों को शिक्षित करते हैं, यही वजह है कि उन पर एक बायोपिक भी बन रही है.

सुपर-30 के आनंद कुमार के बचाव में आए तेजस्वी समेत कई नेता, कहा- यह छवि धूमिल करने की चाल

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि यह दुखद है कि सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार के खिलाफ अभियान छेड़कर कुछ खास समूह उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं. समाज के मेहनतकश, वंचित, शोषित और पिछड़े तबके वाली पृष्ठभूमि से निकलकर आनंद की सुपर 30 ने बिहार और भारत का नाम रोशन किया है, जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए. 'बिहारी बाबू' के नाम से चर्चित शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट कर कहा कि मैं सुपर 30 के आनंद कुमार पर गर्व करता हूं. आशा है समाज के लोग इन प्रायोजित मुद्दों के विरोध में आनंद कुमार के साथ खड़े होंगे, जिससे वह अपने देश को शीर्ष पर ले जाने के मिशन को जारी रख सकें.

सुपर-30 के आनंद कुमार के बचाव में आए तेजस्वी समेत कई नेता, कहा- यह छवि धूमिल करने की चाल

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए सुपर 30 को बदनाम कर रहे हैं. इससे बिहार के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से आनंद कुमार को जानता हूं, निसंदेह उनका काम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, इसमें कुछ लोग बाधा डाल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget