एक्सप्लोरर

आज बीजेपी, संघ और योगी सरकार के बीच होगी बैठक, मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा फेर बदल

आज बीजेपी, संघ और योगी सरकार के बीच समन्वय बैठक होने वाली है. यूपी मंत्रिमंडल में फेर बदल से लेकर संगठन में बदलाव पर चर्चा होगी. दिल्ली में आरएसएस नेताओं से मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भी दोपहर बाद मीटिंग में रहेंगे.

लखनऊ: आज बीजेपी, संघ और योगी सरकार के बीच समन्वय बैठक होने वाली है. यूपी मंत्रिमंडल में फेर बदल से लेकर संगठन में बदलाव पर चर्चा होगी. दिल्ली में आरएसएस नेताओं से मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भी दोपहर बाद मीटिंग में रहेंगे. संघ की तरफ से दत्तात्रेय होसबोले और कृष्ण गोपाल मौजूद रहेंगे. बीजेपी से संगठन मंत्री सुनील बंसल, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सिंह और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे मीटिंग में शामिल होंगे. सबसे पहले अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बातचीत होगी. सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्षों और मंत्रियों से रिपोर्ट कार्ड ली जायेगी. बूथ कमेटी से लेकर विस्तारकों के काम काज पर चर्चा होगी.

अगले महीने के पहले हफ्ते में बीजेपी अध्यक्ष यूपी का दौरा कर सकते हैं. एक दिन वे पश्चिमी यूपी में रहेंगे तो दूसरे दिन वे पूर्वांचल में बैठक करेंगे. समझा जाता है कि इस मीटिंग के बाद 15 महीने पुरानी योगी सरकार में फेर बदल हो सकता है. कुछ मंत्रियों को हटाया जायेगा. वहीं कुछ नये चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. फेर बदल अगले लोकसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने के हिसाब से होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ठाकुर हैं. पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य पिछड़ी जाति से हैं जबकि दूसरे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ब्राह्मण हैं. समझा जाता है कि इस बार के बदलाव में दलितों और अति पिछड़ों को मंत्री बनाने पर ज़ोर रहेगा. जिन मंत्रियों का काम काज अब तक ठीक नहीं रहा है उनकी छुट्टी हो सकती है. वैसे सूत्रों की माने तो कोई बड़ा फेर बदल कर बीजेपी आलाकमान नेताओं को नाराज़ करने के मूड में नहीं है. वैसे भी पार्टी का आम कार्यकर्ता ख़ुश नहीं है. लोकसभा से लेकर विधान सभा चुनाव तक वह संघर्ष करता रहा लेकिन बदले में हर बार उसे वायदों का झुनझुना पकड़ाया गया. ऐसे लोगों की न तो मंत्री सुनते हैं और न ही अफ़सर. वैसे योगी आदित्यनाथ अब इस पर काम कर रहे हैं.

चर्चा तो संगठन में भी बदलाव की है. इसी महीने तीन क्षेत्रीय संगठन मंत्री हटा दिए गए. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर यूपी के प्रभारी हैं लेकिन यूपी में पार्टी की सरकार बनने के साथ ही वे भी लखनऊ से दूर चले गए. बीजेपी की किसी भी बैठक में ओम माथुर को नहीं बुलाया जाता है. ख़बर है कि सुनील बंसल और उनके बीच बनी नहीं. अब पार्टी का सारा काम काज संगठन मंत्री सुनील बंसल ही संभालते हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के वे बेहद करीबी माने जाते हैं. केशव मौर्य के बाद महेन्द्र नाथ पांडे को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष तो बना दिया गया है लेकिन अब तक वे एक्शन में नहीं आ पाए हैं. कभी कभार उनके बदले जाने की चर्चा भी पार्टी के अंदर ही उठती रहती है. वैसे बीजेपी में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के राज में इस तरह से बदलाव नहीं होते हैं. बीएसपी और समाजवादी पार्टी के हाथ मिला लेने से चुनौतियां बढ़ गई हैं. लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद से बीजेपी के बड़े नेताओं को भी इस बात का एहसास है. आज की बैठक के बाद बदलाव की एक रूप रेखा तैयार हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार के लिए बड़ी राहत, एकनाथ शिंदे के एक फैसले से बदल गया समीकरण, जानें कैसे
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार के लिए बड़ी राहत, एकनाथ शिंदे के एक फैसले से बदल गया समीकरण
बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय, कब होगा नई सरकार का गठन? बड़ा अपडेट
बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय, कब होगा नई सरकार का गठन? बड़ा अपडेट
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

वीडियोज

Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
Prediabetes: कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
Embed widget