एक्सप्लोरर

लालू यादव के चहेते रेप के आरोपी विधायक को पार्टी से किया गया बाहर

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पहली बार बालात्कार के आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव और पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव को बाहर करने का खुलासा किया.

पटना: लालू यादव ने अपने दो पुराने विश्वास पात्रों को पार्टी से बाहर कर दिया है. इसमें से एक विधायक बालात्कार के मामले में फरार चल रहा है. वहीं दूसरा पूर्व विधायक बालात्कार के मामले में सजा काट रहा है. इस बात का एलान आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि बालात्कार के आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव और पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने पहली बार बालात्कार के आरोपियों को बाहर करने का खुलासा किया. पटना में बालिका गृहकांड को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान ये बड़ा एलान किया गया है. जगदानंद सिंह ने बताया कि बालात्कार के आरोपी अरुण यादव और नवादा के पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव को पार्टी से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक वो निर्दोष साबित नहीं हो जाते तब तक पार्टी में उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी.

जगदानंद सिंह ने कहा, " जो व्यक्ति हम लोगों के साथ हैं, अगर वह गलतियां करेंगे तो उन्हे पार्टी से हटा दिया जाएगा. पार्टी ऐसे लोगों को एक मिनट भी सहन नहीं करेगी. मेरा नाम नीतीश कुमार नहीं है. जब अरुण यादव और राजवल्लभ यादव बालात्कार के आरोप से मुक्त होंगे, तभी उनका पार्टी में दोबारा स्वागत होगा.

सुशील मोदी ने जगदानंद के इस बयान के बाद ट्वीट कर कहा कि " जिस पार्टी की सियासी सरपरस्ती मिलने से राजवल्लभ यादव और अरुण यादव जैसे लोग विधायक बनने पर जनता की सेवा करने के बजाय गरीबों की नाबालिग बेटियों से बालात्कार जैसा अपराध करते हैं, उसे दूसरों को " महिला विरोधी" बताने से पहले अपना घर देखना चाहिए.

सुशील मोदी ने लगाया था आरोप

बता दें कि सुशील मोदी ने अपने बयान में कहा था कि आरजेडी ने  बालात्कार के आरोपों के बावजूद भी विधायकों को पार्टी से नहीं निकाला है. इसी का जवाब देते हुए जगदानंद सिंह ने कहा, " मैं आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष कह रहा हूं कि दोनों ही पार्टी में नहीं है. सुशील मोदी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं. वो बीजपी के सहयोगी हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि वह नीतीश कुमार के साथ क्यों है? नीतीश कुमार उनके साथ क्यों है? जवाब उनको देना चाहिए जबकि वह जवाब हमसे मांग रहे हैं. कागज पर मुझ से साइन करवा लीजिए कि अरुण यादव और पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव हमारी पार्टी में नही है.''

क्या हैं दोनों नेताओं पर आरोप

आरजेडी के विधायक रहे राजवल्लभ यादव और संदेश से विधायक अरुण यादव पर बालात्कार का आरोप है. राजवल्लभ यादव पर नालंदा की एक नाबालिग छात्रा के साथ बालात्कार का आरोप है. छात्रा ने आरोप लगाया था कि राजवल्लभ यादव ने उसे अपने आवास पर ले जाकर गंदी फिल्में दिखाई और कई बार बालात्कार किया. वहीं दूसरे विधायक अरुण यादव पर 11 साल की बच्ची के साथ बालात्कार का आरोप है. राजवल्लभ यादव इन दिनों जेल में हैं जबकि अरुण यादव इस खबर के मीडिया में आने के बाद से ही फरार चल रहें हैं. आरजेडी ने राजवल्लभ यादव की सजा के चलते उन्हें विधायक पद से हटा दिया गया था. उनकी जगह खाली होने के बाद उप चुनाव में उनकी पत्नी को लालू ने टिकट दिया था, लेकिन वो हार गईं थी.

ये भी पढ़ें-

चार दिन के टेस्ट मैच करवाने के विचार पर बोले रवि शास्त्री- ICC का यह आइडिया बकवास है

जेएनयू में नहीं लिया जाएगा विंटर सेमेस्टर में सर्विस चार्ज, यूटिलिटी चार्ज में भी मिली छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
UP School Exam 2026: यूपी के 18 जिलों में 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा में बदलाव, अब इस दिन होंगे एग्जाम
यूपी के 18 जिलों में 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा में बदलाव, अब इस दिन होंगे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग पर हमले के बाद ईरान गुस्से से लाल, अमेरिका को दी खुली धमकी- 'तेल ठिकानों पर वार हुआ तो...'
खर्ग पर हमले के बाद ईरान गुस्से से लाल, अमेरिका को दी खुली धमकी- 'तेल ठिकानों पर वार हुआ तो...'
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget