एक्सप्लोरर

लखनऊ: आलमबाग बस अड्डे के उद्घाटन के साथ सीएम योगी ने किया ये बड़ा एलान

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बने इस बस अड्डे में एसी वेटिंग हॉल, वॉटर कूलर, आरामदायक बेंच, सबवे से प्लेटफार्म रूट, फूडकोर्ट, एटीएम, बैंक, ऑटोमैटिक एनाउसमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आलमबाग बसअड्डे का उद्घाटन किया. उन्होंने इस मौके पर परिवहन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में विभाग ने काफी अच्छा काम किया है.गौरतलब है कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बने इस बस अड्डे में एसी वेटिंग हॉल, वॉटर कूलर, आरामदायक बेंच, सबवे से प्लेटफार्म रूट, फूडकोर्ट, एटीएम, बैंक, ऑटोमैटिक एनाउसमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवहन निगम ने पिछले एक साल में बेहतर काम किया है. इसके चलते यह विभाग फायदे में है.

आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर प्रदेश में 21 और बस अड्डे बनेंगे

इस दौरान योगी ने कुंभ 2019 के लिए परिवहन निगम की ओर से विशेष सुविधाएं देने का भी एलान किया. उन्होंने कहा कि आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर प्रदेश में 21 और बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा.

चप्पे-चप्पे पर थी अधिकारियों की नजर

इस बीच सोमवार को समाजवादी कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए पूरे टर्मिनल के चप्पे-चप्पे पर अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की नजर रही. मंच पर परिवहन विभाग के एडिशनल कमिश्नर (प्रशासन) आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस और मंच के पीछे की निगरानी मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा को सौंपी गई थी.

सपा कार्यकर्ता पहले ही कर चुके हैं इसका उद्घाटन

बता दें कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कल ही इसका उद्घाटन कर लड्डू बांट दिए थे.वे सब अपने साथ मिठाईयां और पटाखे भी लेकर आए थे. समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू खाए और खिलाए भी. उनका कहना था कि अखिलेश यादव सरकार ने बस अड्डे को बनवाया है, इसीलिए हम यहां उद्घाटन करने आ गए.

यूपी में उद्घाटन की सियासत पुरानी है

यूपी में उद्घाटन की सियासत पुरानी है. मायावती के जमाने में यमुना एक्सप्रेसवे बना था. लेकिन इसका उद्घाटन अखिलेश यादव ने किया था. तब बुआ और भतीजे में ख़ूब ज़ुबानी जंग हुई थी. योगी के ग़ाज़ियाबाद में एलिवेटेड रोड के उद्घाटन करने से पहले समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां गाडियां चला दीं.

एयरपोर्ट जैसा लगता है आलमबाग बसअड्डा

आलमबाग का बस अड्डा 50 करोड़ का बना है. ये दिखने में बस स्टैंड नहीं बल्कि एयरपोर्ट जैसा लगता है. इसमें मॉल के साथ-साथ 125 कमरों का एक बजट होटल भी बना है. इसे लखनऊ मेट्रो से भी जोड़ा गया है. यहां से यूपी के सभी बडे़ शहरों समेत दिल्ली के लिए भी बस जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 7 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 7 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
'दिमाग नक्सल होने पर गर्व', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'दिमाग नक्सल होने पर गर्व', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget