हाथी पर सवार हुए एसपी विधायक नारद राय, कहा- 'अपनी पूरी जिंदगी BSP के नाम करता हूं'

बलिया: मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे अखिलेश सरकार के पूर्व मंत्री और बलिया सदर से समाजवादी पार्टी (एसपी) विधायक नारद राय ने हाथी की सवारी कर ली है. माना जाता है कि उन्हें इस विधानसभा चुनाव में एसपी से टिकट नहीं मिलने अंदेशा था, इस वजह उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में शामिल होने का फैसला लिया.
राज्यसभा सांसद और बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र ने बर्खास्त पूर्व मंत्री नारद राय को औपचारिक रूप से पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल किया. इसके बाद बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने पूर्व एसपी नेता नारद राय को बलिया सदर से बिएसपी का प्रत्याशी घोषित किया है.
अखिलेश सरकार में खादी ग्रामोद्योग, खेलकूद, विज्ञान और तकनीकी विभाग के कैबिनेट मंत्री रह चुके नारद राय ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उन्हें अपमानित करने का इल्जाम लगाया. नारद राय ने कहा, ''मुझे मंत्रिमंडल से दो बार बर्खास्त कर दिया गया. अखिलेश यादव ने मुझे कई बार अपमानित किया. जिसकी वजह मैं समाजवादी पार्टी को छोड़ रहा हूं."
इसके साथ ही नाराद राय ने कहा कि वो अपनी पूरी जिंदगी बहुजन समाज पार्टी के नाम करते हैं.
Source: IOCL























