एक्सप्लोरर

CAA Protest: लखनऊ और बरेली समेत 10 जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद, राज्य में धारा 144 लागू

एहतियातन प्रशासन ने प्रदेश के कई हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी है. सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ, बुंदेलखंड और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

लखनऊः नागरिकता कानून को लेकर देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करवा दी है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी इंटरनेट सेवा गुरुवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट कर दिया गया. साथ ही प्रयागराज में भी 19 दिसंबर देर शाम से लेकर 20 दिसंबर सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेगी.

इसके अलावा लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, संभल, आजमगढ़, मऊ, अलीगढ़ में भी मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है. कुल मिलाकर राज्य के 10 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है.

एहतियातन प्रशासन ने प्रदेश के कई हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी है. सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ, बुंदेलखंड और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है. ये सभी परीक्षाएं शुक्रवार 20 दिसंबर से शुरू होनी थीं.

लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन

नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार ने राजधानी में शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाएं बंद दी.

अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में गुरूवार की देर रात निर्देश जारी किया. अवस्थी ने सरकारी आदेश में कहा है, ‘‘यह आदेश 19 दिसंबर को दोपहर बाद तीन बजे से 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा.’’

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी तरह के दुष्प्रचार और लोगों की भावनाएं भड़काने वाली कोई पोस्ट को प्रसारित होने रोकने के लिए राजधानी में शनिवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट एवं एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज होने की वजह से किसी तरह की कोई अशांति पैदा न हो, इस वजह से प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसक प्रदर्शन पर सख्त रुख अपनाया है और सार्वजनिक संपत्ति को हुई नुकसान की भरपाई उपद्रवियों की संपत्ति से करने की बात की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर कांग्रेस, सपा और वाम दलों ने पूरे देश को आग में झोंक दिया है.’’

गुरुवार को कई शहरों में हुआ प्रदर्शन

इससे पहले गुरुवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन देखने को मिला था. प्रदर्शन दिल्ली के लालकिला, मंडी हाउस, जंतर-मंतर, यूपी में लखनऊ, संभल, बिहार में पटना, जहानाबाद, कर्नाटक में बेंगलुरु, मेंगलुरु, तेलंगाना के हैदराबाद, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, गुजरात के अहमदाबाद समेत कई अन्य शहरों में प्रदर्शन देखने को मिला.

कर्नाटक के मैंगलोर में भी हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है. शहर के 5 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. मैंगलोर में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में भी हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ. शहर में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि, स्थिति नियंत्रण मे है.

मुंबई में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन हुआ. इस प्रदर्शन में फरहान अख्तर से लेकर हुमा कुरैशी और सुशांत सिंह जैसे कई फिल्म स्टार्स शामिल हुए. ये प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा.

CAA: हिंसक प्रदर्शन के बाद लखनऊ में इंटरनेट और SMS सर्विस बंद हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Motihari News: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत
मोतिहारी: होली की खुशियों से पहले छाया मातम, नदी में डूबने से 3 बहनों समेत 6 बच्चों की मौत
Delhi News: नकली पुलिस कर रही थी क्रिप्टो डील का ड्रामा, असली वाले ने बोला धावा! गैंग बेनकाब
दिल्ली: नकली पुलिस कर रही थी क्रिप्टो डील का ड्रामा, असली वाले ने बोला धावा! गैंग बेनकाब
Delhi News: त्योहारों से पहले जहरीला खेल बेनकाब, लाखों रुपये का एक्सपायर्ड सामान जब्त
दिल्ली: त्योहारों से पहले जहरीला खेल बेनकाब, लाखों रुपये का एक्सपायर्ड सामान जब्त
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget