एक्सप्लोरर

श्रीकांत शर्मा का दावा- 'यूपी में BJP के पक्ष में परिवर्तन की सुनामी'

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पिछले 15 सालों में बीएसपी, एसपी के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला होने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने आज दावा किया कि राज्य में परिवर्तन की लहर ही नहीं बल्कि परिवर्तन की सुनामी चल रही है और लोगों ने बीजेपी के पक्ष में जनादेश का मन बना लिया है क्योंकि उनके सामने केंद्र की मोदी सरकार के सुशासन का उदाहरण है.

श्रीकांत शर्मा का दावा- 'यूपी में BJP के पक्ष में परिवर्तन की सुनामी

‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में पिछले ढाई सालों में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ काम किया है और भ्रष्टाचारविहीन, निर्णायक और पारदर्शी सरकार दी है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों में आशा एवं उम्मीद की नई किरण जगी है. भारतीय जनता पार्टी हमेशा से काम करने की राजनीति में यकीन रखती है इसलिए हमें बार-बार जनता का आशीर्वाद मिलता है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में परिवर्तन की लहर नहीं, परिवर्तन की सुनामी चल रही है जिससे एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के होश उड़ गए हैं. वैसे भी मायावती, अखिलेश और राहुल अपने अस्तित्त्व को बचाए रखने की अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं.

जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ज़बर्दस्त उत्साह

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद संभालने के बाद उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कई विशेष परियोजनाओं की शुरुआत की ताकि उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर किया जा सके. राज्य की जनता में मोदी सरकार की गांव, गरीब और किसानों की भलाई के लिए चलाये जा रहे जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ज़बर्दस्त उत्साह है.

बीजेपी नेता ने कहा कि एसपी,बीएसपी और कांग्रेस को मोदी सरकार की ये जन-कल्याण की योजनाएं पच नहीं रही है, इन तीनों के पैरों के नीचे से उत्तर प्रदेश में जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है और इसलिए वे बौखलाहट में मोदी सरकार पर बेसिर पैर के और बेबुनियाद आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की नाकाम साजि़श रच रहे हैं. एसपी, बीएसपी और कांग्रेस की राजनीति गरीबों को गरीब बनाये रखने की है, ये उत्तर प्रदेश को विकास की मुख्यधारा में लाना ही नहीं चाहते.

न गरीबों और किसानों की भलाई...न ही बहन-बेटियों की सुरक्षा

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में ही उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना मत स्पष्ट कर दिया था कि अब देश में गरीब एवं विकास विरोधी राजनीति नहीं चलने वाली. एसपी, बीएसपी और कांग्रेस कभी दलित, कभी गरीब और कभी एक विशेष समुदाय की भावना को भड़काकर उसकी आड़ में अपने काले कारनामों को छुपाने की वोट बैंक राजनीति करती आई हैं. इन लोगों को न तो देश के विकास से कोई लेना-देना है, न गरीब एवं किसानों की भलाई से और न ही बहन-बेटियों की सुरक्षा से.

श्रीकांत शर्मा का दावा- 'यूपी में BJP के पक्ष में परिवर्तन की सुनामी

बीजेपी नेता ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के विकास का वक्त आ गया है, एसपी, बीएसपी और कांग्रेस मिलकर भी राज्य को विकास के दौर से पीछे नहीं रख सकते. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता को पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार, अपराध और कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारा नारा है. न भ्रष्टाचार न अपराध, अबकी बार बीजेपी सरकार.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: खामेनेई की शहादत पर भावुक हुए मौलाना शमशाद, बोले- जालिम के आगे नहीं झुकेगा सर
गोरखपुर: खामेनेई की शहादत पर भावुक हुए मौलाना शमशाद, बोले- जालिम के आगे नहीं झुकेगा सर
कांग्रेस पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर बोले सचिन पायलट, 'इस पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी भाषा...'
कांग्रेस पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर बोले सचिन पायलट, 'इस पद पर आसीन व्यक्ति को ऐसी भाषा...'
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और हत्या, बलिया पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 3 गिरफ्तार
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और हत्या, बलिया पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, 3 गिरफ्तार
बीजेपी नेता संगीत सोम बोले- ' 500 साल बाद धुला कलंक, नहीं बनने देंगे नई बाबरी मस्जिद'
बीजेपी नेता संगीत सोम बोले- ' 500 साल बाद धुला कलंक, नहीं बनने देंगे नई बाबरी मस्जिद'

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget