एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: PM मोदी का अखिलेश और मायावती पर हमला, कहा- 'सरकार में जो भी आया, बुंदेलखंड को लूटता रहा'

उरई: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने उरई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर जमकर निशाना साधा.

उरई में विजय शंखनाद रैली

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में सबसे बुरा हाल अगर किसी क्षेत्र का है तो वह बुंदेलखंड है. उरई में विजय शंखनाद रैली को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यदि बीजेपी की सरकार बनती है तो बुंदेलखंड की आवाज सुनी जाएगी.

मोदी ने मायावती पर हमला बोलते हुए कहा, "बहनजी ने नोटबंदी पर कहा पूरी तैयारी नहीं की थी. सरकार ने नहीं की थी या आपने नहीं की थी. नोटबंदी से ज्यादा इन्हें इस बात की परेशानी है कि तैयारी का मौका नहीं मिला."

एसपी-बीएसपी और कांग्रेस सब एक ही सिक्के के अलग-अलग पहलू

प्रधानमंत्री ने बीएसपी को नया नाम देते हुए कहा कि अब बीएसपी का नाम बदल गया है. "अब वह बहुजन समाज पार्टी नहीं रह गई है, बल्कि बहनजी सम्पत्ति पार्टी बन गई है." मोदी ने कहा, "यह चुनाव मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, इस क्षेत्र को तय करना है कि एसपी-बीएसपी से बाहर आना है या नहीं. एसपी-बीएसपी या कांग्रेस सब एक ही सिक्के के अलग-अलग पहलू हैं. आप अपने आप से पूछो, आपके साथ अन्याय हुआ है या नहीं, आपकी उपेक्षा हुई है या नहीं? सरकार में जो भी आया, बुंदेलखंड को लूटता रहा."

उन्होंने कहा, "जब बीजेपी की सरकार बनेगी, तब बुंदेलखंड की बात सुनने के लिए एक स्वतंत्र 'बुंदेलखंड विकास बोर्ड' बनाया जाएगा. एसपी-बीएसपी एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं, घोर विरोधी हैं, लेकिन नोटबंदी पर दोनों एक हो गए."

लखनऊ में भी लगाना होगा बीजेपी का इंजन

प्रधानमंत्री ने कहा, "बुंदेलखंड की बर्बादी को ठीक करने के लिए, गढ्ढे से बाहर निकालने के लिए, लखनऊ में भी बीजेपी का इंजन लगाना होगा. बुंदेलखंड में बस एक ही उद्योग पनपा है, 'अवैध खनन' उसी के लिए लखनऊ से लोग यहां आते हैं."

उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कारोबार को खत्म करने के लिए एक स्कड बनाया जाएगा, और वैज्ञानिकों ने जो उपग्रह छोड़े हैं, उसका उपयोग हम अवैध खनन को रोकने के लिए करेंगे.

मोदी ने कहा, "भू-संपत्ति को बचाने के लिए हम उपग्रह का उपयोग करेंगे और दोषी को दंड दिया जाएगा. यहां जो अवैध खनन कर रहा है, वह लखनऊ में बैठे नेता के लिए कर रहा है. बुंदेलखंड को इस संकट से निकालना है, यहां का विकास करना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget