एक्सप्लोरर

मोदी जी! मेरी 4 बार की हुकूमत में नहीं हुआ हिंदू-मुस्लिम से कोई भेदभाव: मायावती

गोरखपुर: यूपी के सियासी दंगल में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि यूपी में मेरी हुकूमत चार बार रही है. इस दौरान चाहे हिंदूओं का त्योहार हो या मुसलमानों का, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है.

प्रधानमंत्री के श्मशान और कब्रिस्तान वाले बयान पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि ''वो (पीएम) कहते हैं कि जब गांव-गांव में मुसलमानों के कब्रिस्तान हैं तो हिदूओं के श्मशान भी बनवाए जाएंगे. मैं पीएम से पूछती हूं कि हिंदू प्रथा के हिसाब से हिंदूओं के मुर्दाघाट गांव में नहीं होते हैं, बल्कि गांव से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर बनाए जाते हैं.''

इतना ही नहीं मायावती ने प्रधानमंत्री के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि एसपी-बीएसपी के शासनकाल में हिंदू और मुसलमानों के साथ भेदभाव होता है, पर पलटवार करते हुए कहा, ''ये पीएम की शैतानी है, ये चीटिंग है. मेरी हुकूमत चार बार रही है. चाहे हिंदू का त्योहार हो या मुसलमान का, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ.''

यूपी में नहीं चढ़ेगी मोदी की हांडी: मायावती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे पर कटाक्ष करने का दौर जारी है. इससे पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा कि इस बार यूपी में मोदी की हांडी नहीं चढ़ेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी को बताए कि दूध की नदियां कहां बह रही हैं? मायावती ने देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "बीजेपी के पास यूपी में कोई मुद्दा नहीं है. केंद्र में सरकार बने हुए पौने तीन साल हो चुके हैं. लेकिन अभी तक किसी भी गरीब के खाते में एक रुपये भी नहीं आए हैं. कर्ज भी किसी का माफ नहीं किया है." उन्होंने कहा, "इस बार जनता ने प्रदेश की कमान अपनी बेटी को सौंपने का पूरा मन बना लिया है. अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने कितने कत्लखाने खत्म कराए हैं." मायावती ने कहा, "कुछ महीने पहले बीजेपी ने कालेधन पर रोक लगाने के लिए नोटबंदी की थी. इससे कोई फायदा नहीं हुआ है. लाखों लोग बेरोजगार हो गए." उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में यह भी चर्चा है कि नोटबंदी करने से पहले मोदी और बीजेपी ने अपनी पार्टियों और चहेते पूंजीपतियों का पैसा ठिकाने लगा दिया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज
'एक दिन फ्रिज में मिलेगी...' की धमकी से टूटी डॉ. स्तुति, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में खोला राज
Mohali News: तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी महिला को मारी टक्कर, 14 फीट हवा में उछली, हुई मौत
Mohali News: तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी महिला को मारी टक्कर, 14 फीट हवा में उछली, हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
क्यों टूटी Hansika Motwani की शादी? पति से रोज होते थे झगड़े, तलाक के कागज से खुले कई राज
क्यों टूटी हंसिका मोटवानी की शादी? पति से रोज होते थे झगड़े, तलाक के कागज से खुले कई राज
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget