एक्सप्लोरर

कौन होगा यूपी का मुख्यमंत्री ? बरकरार है 'सस्पेंस'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर ‘सस्पेंस’ बरकरार है. इसे तय करने के लिए कल यानी 16 मार्च को प्रस्तावित बैठक संभवत: ना हो. मुख्यमंत्री पद की शपथ होगी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसमें शामिल होंगे. मोदी क्या 17 मार्च को लखनऊ आ रहे हैं, इस सवाल पर उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के महानिरीक्षक राम कुमार ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के 17 मार्च को लखनऊ आने की संभावना है. प्रत्याशा में तैयारी चल रही है और सुरक्षा इंतजाम की निगरानी स्वयं महानिरीक्षक (लखनऊ जोन) कर रहे हैं.’

यूपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने हालांकि स्पष्ट किया कि 16 मार्च को कोई बैठक प्रस्तावित नहीं थी इसलिए नवनिर्वाचित विधायकों की ऐसी किसी बैठक का सवाल ही नहीं उठता है. अगले दो-चार दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी. मौर्य इन सवालों को टाल गये कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. उन्होंने कहा, ‘‘जो भी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा, बीजेपी से होगा.’’ कुछ नवनिर्वाचित विधायकों ने बताया कि कल कोई बैठक होनी है, इस बारे में उन्हें आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं है.

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री को लेकर ‘सस्पेंस’ बरकरार

कैसरगंज से नवनिर्वाचित विधायक मुकुट बिहारी ने कहा, ‘‘मैं लखनऊ में हूं लेकिन जहां तक नवनिर्वाचित विधायकों की कल की बैठक का प्रश्न है, मुझे आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं है.’’ देवरिया से विधायक जनमेजय सिंह ने कहा कि कल की बैठक को लेकर उन्हें पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री को लेकर ‘सस्पेंस’ बरकरार है. एक वर्ग चाहता है कि राजनाथ सिंह अगले मुख्यमंत्री बनें. कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा, ‘‘राजनाथ जी का एक लाभ है कि वह राजनीतिक दलों के बीच समान रूप से स्वीकार्य हैं. उनके अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते हैं.’’

मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ऊपर चल रहा है राजनाथ सिंह का नाम

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ऊपर चल रहा है. वह पहले भी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं. वह अनुभवी हैं और लोकप्रिय भी. कुछ का कहना है कि राजनाथ केन्द्र छोडकर उत्तर प्रदेश नहीं आएंगे लेकिन कुछ ये भी मानते हैं कि पार्टी का फैसला होगा तो वह यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम भी चर्चा में है. वह भूमिहार हैं, पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं. समर्पित कार्यकर्ता की छवि रखने वाले सिन्हा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी की पसंद हो सकते हैं. मौर्य ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है. वह अत्यंत पिछड़े वर्ग का चेहरा भी हैं.

योगी आदित्य नाथ के नाम की चर्चा भी जोरों पर

बीजेपी के तेज तर्रार नेता और गोरखपुर से सांसद 44 साल के योगी आदित्य नाथ के नाम की चर्चा भी जोरों पर है लेकिन उनकी कट्टर हिन्दुत्व वाली छवि आड़े आ सकती है. लखनऊ के मेयर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा भी मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं. वह ब्राहमण हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा का नाम भी चर्चा में है. वह मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं. कई का हालांकि मानना है कि 46 साल के शर्मा के पास अनुभव की कमी है.

लाल बहादुर शास्त्री के पोते सिद्धार्थ नाथ सिंह का भी नाम

कुछ पार्टी नेता सुरेश खन्ना के नाम को भी उपयुक्त मान रहे हैं. वह 7 बार से विधायक हैं और जमीन से जुडे समर्पित कार्यकर्ता हैं. लाल बहादुर शास्त्री के पोते सिद्धार्थ नाथ सिंह का नाम भी मुख्यमंत्री पद के नामों में है. वह इलाहाबाद पश्चिम सीट से चुनाव जीते हैं. इससे पहले केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उमा भारती के नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए उछल चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
हिमाचल चुनाव में सभी 68 सीटों पर लड़ेगी AAP, 22 मार्च को मंडी में मनीष सिसोदिया भरेंगे हुंकार
हिमाचल चुनाव में सभी 68 सीटों पर लड़ेगी AAP, 22 मार्च को मंडी में मनीष सिसोदिया भरेंगे हुंकार
UP News: 'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
Embed widget