एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव: ऐतिहासिक जीत के बाद अब यूपी में BJP के मुख्यमंत्री पर सबकी निगाहें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिकी हैं और तमाम नये पुराने चेहरों को लेकर अटकलबाजी जारी है. केन्द्र और राज्य के दो इंजनों की मदद से ‘अच्छे दिन’ लाने का वायदा करने वाली बीजेपी के विधायक दल की राजधानी में बैठक होने के साथ ही पार्टी संभवत: 16 मार्च तक मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय कर लेगी.

मुख्यमंत्री पद के लिए जोरों से चल रहा है राजनाथ सिंह का नाम

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए जोरों से चल रहा है. राजनाथ पहले भी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं. वह अनुभवी हैं और लोकप्रिय भी. कुछ का कहना है कि राजनाथ केन्द्र छोडकर उत्तर प्रदेश नहीं आएंगे लेकिन कुछ ये भी मानते हैं कि पार्टी का फैसला होगा तो वह यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

गोवा में मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. वह केन्द्र में रक्षा मंत्री थे, जिसका अतिरिक्त प्रभार वित्त मंत्री अरूण जेटली को सौंपा गया है. राजनाथ अगर उत्तर प्रदेश आये तो केन्द्र में कैबिनेट रैंक के मंत्री का एक और पद रिक्त होगा.

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम भी चर्चा में है. वह भूमिहार हैं, पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं. समर्पित कार्यकर्ता की छवि रखने वाले सिन्हा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी हैं.

योगी आदित्य नाथ के नाम की चर्चा भी जोरों पर

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी की पसंद हो सकते हैं. 47 साल के मौर्य ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है. वह अत्यंत पिछड़े वर्ग का चेहरा भी हैं. बीजेपी के तेज तर्रार नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्य नाथ के नाम की चर्चा भी जोरों पर है लेकिन उनकी कट्टर हिन्दुत्व वाली छवि आड़े आ सकती है.

लखनऊ के मेयर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा भी मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं. वह ब्राह्मण हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा का नाम भी चर्चा में है. वह मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं. कई का हालांकि मानना है कि 46 वर्षीय शर्मा के पास अनुभव की कमी है.

कुछ पार्टी नेता सुरेश खन्ना के नाम को भी उपयुक्त मान रहे हैं. वह आठ बार से विधायक हैं और जमीन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता हैं. लाल बहादुर शास्त्री के पोते सिद्धार्थ नाथ सिंह का नाम भी मुख्यमंत्री पद के नामों में है. वह इलाहाबाद पश्चिम सीट से चुनाव जीते हैं. इससे पहले केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उमा भारती के नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए उछल चुके हैं.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी नीत सरकार राज्य को नई दिशा देगी: अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने जा रही बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को नई दिशा देगी और अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन मुहैया कराएगी.

अनुप्रिया ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता ने बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को ऐतिहासिक जनादेश दिया है. जनता को बहुत उम्मीदें हैं. हम इस जनादेश के लिए जनता का आभार प्रकट करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगामी सरकार राज्य को नई दिशा देगी और अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन मुहैया कराएगी’’

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर कल लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे. इसमें नवनिर्वाचित विधायकों का परिचय कराया जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि कल शाम पार्टी विधायक दल का नेता भी चुना जाएगा. इन कार्यक्रमों में अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहेंगी.

गौरतलब है कि राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी नीत गठबंधन को 325 सीटें मिली हैं जिनमें अपना दल (एस) के नौ विधायक शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने किया रुद्रप्रयाग डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी दीपक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने किया रुद्रप्रयाग डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी दीपक गिरफ्तार
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget