एक्सप्लोरर

यूपी STF की कामयाबी, सलाखों के पीछे पहुंचा बीजेपी MLA को मारने की सुपारी लेने वाला गैंग

वाराणसी में विकास सिंह गौंडे गैंग और एसटीएफ़ के बीच फ़ायरिंग हुई. गोली बारी के बाद कुख्यात अपराधी चंदन सोनकर समेत चार लोग पकड़े गए. जबकि मोनू सिंह समेत तीन अपराधी भागने में कामयाब रहे. चंदन पर यूपी पुलिस ने 50 हज़ार रूपयों का ईनाम रखा था. इस गैंग ने हमीरपुर के बीजेपी एमएलए को मारने की सुपारी ली थी.

लखनऊ:यूपी में बीजेपी विधायक अशोक चंदेल के मर्डर की सुपारी लेने वाले चार बदमाश पकड़े गए. वाराणसी में विकास सिंह गौंडे गैंग और एसटीएफ़ के बीच फ़ायरिंग हुई. गोली बारी के बाद कुख्यात अपराधी चंदन सोनकर समेत चार लोग पकड़े गए. जबकि मोनू सिंह समेत तीन अपराधी भागने में कामयाब रहे. चंदन पर यूपी पुलिस ने 50 हज़ार रूपयों का ईनाम रखा था. इस गैंग ने हमीरपुर के बीजेपी एमएलए को मारने की सुपारी ली थी.

बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को मारने की सुपारी हमीरपुर के ही अजय शुक्ल उर्फ़ अजय हड्डी ने दी थी. ये डील जेल में हुई. प्रतापगढ़ का कुख्यात अपराधी विकास सिंह गौंडे अभी हमीरपुर जेल में बंद है. अजय ने उससे जेल में मुलाक़ात कर विधायक को मारने का ठेका दिया. फिर विकास ने अपने शार्प शूटरों को हमीरपुर जेल बुलाया. मुलाक़ात में ही तय हुआ कि सबसे पहले विकास पेशी के दौरान फ़रार हो जाएगा. इसके लिए तीन तरह की तैयारी हुई. एक ग्रूप ने जहरीली मिठाई खिला कर पुलिस वालों को बेहोश करने का प्लान बनाया .दूसरे ग्रूप ने मिर्ची पाउडर डाल कर भागने की तैयारी की. अगर दोनों योजना फ़ेल रही तो फिर तीसरे ग्रूप को फ़ायरिंग कर विकास को भगाने का टास्क दिया गया. 28 अगस्त को वो पेशी पर जौनपुर भी आया. लेकिन विकास भागने में कामयाब नहीं हो पाया.

योजना ये बनी थी कि जेल से भागने के बाद विकास गौडें अपने गैंग के साथ बीजेपी विधायक अशोक चंदेल की हत्या कर देगा. गैंग में कौन क्या करेगा ? एमएलए की हत्या, कहां और कैसे करनी है? इस पर रिसर्च और रेकी कर ली गई थी. लेकिन विकास पेशी में कोर्ट से फ़रार नहीं हो पाया. इसके बाद विकास के दाहिने हाथ माने जाने वाले चंदन की परेशानी बढ़ गई.

यूपी की एसटीएफ़ के आईजी अमिताभ यश बताते हैं कि उनकी कई टीमें गैंग को लगातार फ़ॉलो कर रही थीं. इसी दौरान एक मुखबिर ने चंदन और उसके साथियों के कैंट इलाक़े में होने की बात सामने आई. इस जानकारी पर एसटीएफ़ की टीम मैके पर पहुंची. 50 हज़ार का ईनामी चंदन सोनकर पकड़ लिया गया. आज़मगढ़ के रहने वाले उसके दो साथी अखिलेश और अभिषेक सिंह भी गिरफ़्तार हुए. जौनपुर का रहने वाला उत्सव सिंह भी एसटीएफ़ से नहीं बच पाया. लेकिन तीन अपराधी बच निकले. क़रीब डेढ़ साल पुरानी योगी सरकार में बीजेपी के विधायक की हत्या की सुपारी लेने की ये पहली घटना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: MVA से कौन होगा उम्मीदवार? संजय राउत बोले, 'शरद पवार और उद्धव ठाकरे...'
राज्यसभा चुनाव: MVA से कौन होगा उम्मीदवार? संजय राउत बोले, 'शरद पवार और उद्धव ठाकरे...'
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 33 हजार शिकायतों का समाधान
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, 33 हजार शिकायतों का समाधान
22 फरवरी को दिल्ली में होगा बिहार डेवलपमेंट समिट, 5000 से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
22 फरवरी को दिल्ली में होगा बिहार डेवलपमेंट समिट, 5000 से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर उद्धव गुट की प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने कभी ऐसा...'
'जो भी हुआ है अच्छा नहीं हुआ', AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले उद्धव गुट के नेता

वीडियोज

US Tariff: Donald Trump का 'सुप्रीम' गुस्सा! SC के फैसले को बताया 'शर्मनाक' | USA | ABP NEWS
Sansani:पहली रात का दगाबाज दूल्हा ! | Crime News
Janhit: कांग्रेस को AI समिट से परेशानी क्यों ? | Bharat Mandapam | Youth Congress Protest | Delhi
Bharat Ki Baat: PDA पर नजर..सवर्णों के रूठने का डर? | Akhilesh Yadav | CM Yogi | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: कांग्रेस ने देश को शर्मसार किया? AI Summit में बवाल पर सटीक विश्लेषण !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre 0.05
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'SIR के लिए अब तक हमें अधिकारी नहीं मिले', 'ये स्पेशल ऑफिसर ले आए हैं', बंगाल सरकार और EC की बहस सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया ये आदेश
'SIR के लिए अब तक हमें अधिकारी नहीं मिले', 'ये स्पेशल ऑफिसर ले आए हैं', बंगाल सरकार और EC की बहस सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया ये आदेश
1 साल 9 महीने के मासूम भांजे को मौसी ने क्यों उतारा मौत के घाट? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
1 साल 9 महीने के मासूम भांजे को मौसी ने क्यों उतारा मौत के घाट? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
Trump Tariff: 'दुनिया के हर देश के साथ जंग में नहीं है अमेरिका', टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट की ट्रंप को दो टूक 
'दुनिया के हर देश के साथ जंग में नहीं है अमेरिका', टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट की ट्रंप को दो टूक 
'फ्री का पैसा ले रहा है क्या?' टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज ने पाक हेड कोच की लगाई क्लास
'फ्री का पैसा ले रहा है क्या?'भारतीय दिग्गज ने पाक हेड कोच की लगाई क्लास
Toxic का टीजर रिलीज होते ही 'रामायण' के 'रावण' की आई लोगों को याद, बोले- 'रणबीर पर भारी पड़ेगा यश'
Toxic का टीजर रिलीज होते ही 'रामायण' के 'रावण' की आई लोगों को याद, बोले- 'रणबीर पर भारी पड़ेगा यश'
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Vitamin K Deficiency: मसूड़ों से खून आना और नीले निशान पड़ना है खतरे की घंटी, शरीर में हो गई है इस खास विटामिन की कमी
मसूड़ों से खून आना और नीले निशान पड़ना है खतरे की घंटी, शरीर में हो गई है इस खास विटामिन की कमी
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये, जानें किसे नहीं मिलेगी किसान निधि की 22वीं किस्त?
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये, जानें किसे नहीं मिलेगी किसान निधि की 22वीं किस्त?
Embed widget