एक्सप्लोरर

UP-PSC ने टाली मेंस परीक्षा, पेपर लीक मामले में हिरासत में ली गईं परीक्षा नियंत्रक

आशंका जताई जा रही है कि एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को हिरासत में लिए जाने और प्रिंटिंग प्रेस संचालक की गिरफ्तारी के बाद मचे कोहराम से बचने के लिए कमीशन ने बैकफुट पर आते हुए यह कदम उठाया है.

प्रयागराज: पेपर लीक प्रकरण से विवादों में घिरे उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने आज बड़ा कदम उठाते हुए पीसीएस-2018 की मेंस की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. ये परीक्षाएं 17 से 21 जून तक होनी थीं. परीक्षाएं क्यों टाली गईं, फिलहाल कमीशन के पास इसका कोई जवाब नहीं है. वैसे ज़्यादातर अभ्यर्थियों ने पीसीएस की मुख्य परीक्षाएं टाले जाने के फैसले का स्वागत किया है.

कमीशन ने अभी कोई नई तारीख भी घोषित नहीं की है. आशंका जताई जा रही है कि एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को हिरासत में लिए जाने और प्रिंटिंग प्रेस संचालक की गिरफ्तारी के बाद मचे कोहराम से बचने के लिए कमीशन ने बैकफुट पर आते हुए यह कदम उठाया है. इस मामले में तमाम अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी अर्जी दाखिल की थी. हाईकोर्ट में कल होने वाली सुनवाई से ठीक पहले कमीशन ने आज अचानक मुख्य परीक्षाएं टालने का एलान कर सभी को चौंका दिया है.

यूपी पीसीएस 2018 की प्रारंभिक परीक्षाएं पिछले साल हुई थीं, जिसमे पांच लाख से ज़्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इसी साल तीस मार्च को प्री इम्तहान के नतीजे घोषित किये गए, जिसमें 19608 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. इन अभ्यर्थियों को सत्रह से इक्कीस जून तक होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होना था. इस बीच परीक्षा का पैटर्न बदलने के बाद कई अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा को टाले जाने की मांग की. इस मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी भी दाखिल की गई थी. हाईकोर्ट में इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी है.

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन ने पिछले दिनों एलटी ग्रेड टीचर्स के साढ़े दस हजार पदों के लिए जो भर्ती परीक्षा आयोजित की, उसका पेपर लीक होने की चर्चा ज़ोरों पर रही. एसटीएफ ने इस मामले में जांच करते हुए कोलकाता के प्रिंटिंग प्रेस संचालक को तीन दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया. एसटीएफ ने वाराणसी पुलिस के साथ मिलकर कमीशन में छापेमारी भी की. यहां की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार का लैपटॉप व मोबाइल फोन जब्त कर उनके समेत नौ लोगों के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया गया.

एसटीएफ ने आज अंजू कटियार को हिरासत में भी ले लिया है. चर्चा इस बात की भी है कि प्रिंटिंग प्रेस संचालक के पास से पीसीएस मेंस परीक्षा के प्रश्न पत्र भी बरामद हुए हैं. इस बीच अभ्यर्थियों व छात्र संगठनों ने कमीशन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं.

कहा जा रहा है कि कई फ्रंट पर घिरने के बाद कमीशन ने आज आनन फानन में परीक्षाएं टाले जाने का फैसला लिया. कमीशन के सचिव जगदीश ने जो प्रेस नोट जारी किया है, उसमे न तो कोई वजह बताई गई है और न ही नई तारीख घोषित की गई है. कमीशन के ज़िम्मेदार अफसरान इस मामले में कैमरे के सामने आने को राजी भी नहीं हुए. वैसे ज़्यादातर अभ्यर्थियों ने परीक्षाएं टाले जाने के फैसले का स्वागत किया है.

लोकसभा चुनाव: नतीजों के बाद मंथन के मूड में नहीं बहुजन समाज पार्टी!

हिंदू महासभा ने सावरकर की जयंती पर बच्चों को चाकू बांटे, गांधी के पोस्टर को गोली मारने वाली पूजा ने कही ये बात

देश का सबसे गर्म शहर बना प्रयागराज, 47.6 पर पहुंचा तापमान, हीट स्ट्रोक का शिकार बन रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pilibhit News: LPG किल्लत की खबरों के बीच बढ़ी इंडक्शन की डिमांड, सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत से लोग परेशान
पीलीभीत: LPG किल्लत की खबरों के बीच बढ़ी इंडक्शन की डिमांड, सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत से लोग परेशान
Delhi News: बेटे ने किया रिश्तों को शर्मसार! घरेलू झगड़े में ले ली मां की जान, गिरफ्तार
दिल्ली में बेटे ने किया रिश्तों को शर्मसार! घरेलू झगड़े में ले ली मां की जान, गिरफ्तार
LPG Crisis Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Live: गैस की किल्लत से तवा रोटी को तरसते लोग, छत्तीसगढ़ में 741 सिलेंडर जब्त, गांवों में 45 दिन बाद होगी बुकिंग
Jammu-Kashmir News: फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद सरकार सख्त, कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर
जम्मू-कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद सरकार सख्त, कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget