एक्सप्लोरर

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर होंगे गठबंधन के उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को उतार दिया है. इससे पहले सपा ने शालिनी यादव को उम्मीदवार बनाया था.

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐन वक्त पर वह दांव चला है, जिसके लिए उनके पिता मुलायम सिंह जाने जाते थे. अखिलेश यादव ने सियासी चरखा दांव चलते हुए वाराणसी से बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है. इससे पहले प्रत्याशी घोषित हुई शालिनी यादव अब डमी कैंडिडेट के रूप में रहेंगी और उन्हें नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक अपना नाम वापस लेना पड़ सकता है.

वाराणसी के सियासी माहौल में पिछले दो दिनों से चर्चा चल रही थी कि तेज बहादुर यादव को सपा-बसपा गठबंधन का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. इसको अमली जामा पहनाते हुए सपा के पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय धूपचंडी तेज बहादुर को लेकर नामांकन स्थल पर पहुंच गए. वहां मौजूद शालिनी यादव के समर्थक इन दोनों को देखकर आवाक रह गए. इसके थोड़ी देर बाद तेज बहादुर के प्रतिनिधि रणधीर यादव ने इस बात की घोषणा कर दी कि तेज बहादुर अब सपा के सिंबल पर चुनाव उन्होंने बताया कि तेज बहादुर के नामांकन में कोई दिक्कत आती है तो शालिनी यादव को सेकण्ड ऑप्शन के रूप में रखा गया है.

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर होंगे गठबंधन के उम्मीदवार

सोमवार को जिला मुख्यालय पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा जैसे ही शालिनी यादव नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचीं. उसी समय मनोज राय धूपचंडी बीएसएफ के बर्खास्त जवान तर्ज बहादुर के साथ नामांकन का एक और सेट दाखिल कराने पहुंचे. दोनों ही कैंडिडेट्स ने अपने पाने नामांकन पर्चे दाखिल किए. सपा के इस दांव को पीएम मोदी पर सीधे हमले की तरह देखा जा रहा है. सपा अब तेज बहादुर की बीएसएफ से बर्खास्‍तगी को बड़ा मुद्दा बनाकर पीएम मोदी के राष्‍ट्रवाद के नारे को कठघरे में खड़ा करने की योजना बना रही है.

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर होंगे गठबंधन के उम्मीदवार

इसके थोड़ी देर बाद तेज बहादुर यादव मनोज राय धूपचंडी के साथ नजर आये तो तो उनके गले में समाजवादी पार्टी का दुपट्टा था,. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो, उन्होंने भी सपा का सिंबल उन्हें दिए जाने की पुष्टि कर दी. इस मामले में नामांकन करने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सपा से कौन चुनाव लड़ रहा है. उन्होंने पूरे देश में कांग्रेस बनाम बीजेपी के मुद्दे पर चुनाव होने की बात कही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget